{"_id":"6a5cfd081e6010a50206eff1","slug":"an-electric-bus-depot-will-be-built-in-kashi-village-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1249334-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: काशी गांव में बनेगा इलेक्ट्रिक बसों का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: काशी गांव में बनेगा इलेक्ट्रिक बसों का अड्डा
Sun, 19 Jul 2026 10:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने तलाशी जमीन, परिवहन निगम ने दी हरी झंडी, चलेंगी सिटी ट्रांसपोर्ट की ई-बसें
- मेरठ को जल्द मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसें
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सिटी ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक बसों का डिपो अब दिल्ली रोड स्थित गांव काशी में सरकारी भूमि पर बनाया जाएगा। नगर निगम ने काशी गांव की जमीन का रिकॉर्ड एवं रिपोर्ट शासन और परिवहन निगम को सौंप दिया है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी स्थल का निरीक्षण कर अपनी सहमति दे दी है। जमीन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होते ही डिपो निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
मेरठ को पहले चरण में 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलने जा रही हैं। इन बसों के संचालन के लिए डिपो, चार्जिंग स्टेशन और रखरखाव की आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता है। इसके लिए नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी को साथ लेकर नगर निगम सीमा में विभिन्न स्थानों का सर्वे कराया। दिल्ली रोड स्थित काशी गांव की जमीन सबसे उपयुक्त मिली। परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी निरीक्षण के दौरान इस स्थल को संचालन के लिए अनुकूल माना है।
डिपो बनने के बाद यहीं से शहर और देहात के विभिन्न मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। बसों के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, पार्किंग, वर्कशॉप और संचालन संबंधी व्यवस्थाएं इसी परिसर में विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
यह बोले ...
इलेक्ट्रिक बस अड्डे के लिए कांशी में पर्याप्त जमीन का रिकॉर्ड परिवहन निगम और शासन को भेज दिया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को जमीन का निरीक्षण भी करा दिया है। परिवहन निगम काशी में बस अड्डा संचालन पर सहमत हो गया है। बसें चलाने का निर्णय परिवहन निगम के अधिकारियों को लेना है।
-सौरभ गंगवार, नगरायुक्त।
बस अड्डे के लिए काशी में जमीन उचित और पर्याप्त है। शासन स्तर से स्वीकृति होने वाली है। जल्द इलेक्ट्रिक बस भी मिल जाएंगी और संचालन शुरू हो जाएगा।
दीपक चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी रोडवेज।