फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An elderly woman arrived at the tehsil with a flammable substance with the intention of self-immolation; the staff snatched the bottle.

Meerut News: आत्मदाह के इरादे से ज्वलनशील पदार्थ लेकर तहसील पहुंची वृद्धा, कर्मचारियों ने छीनी बोतल

Sat, 18 Apr 2026 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
An elderly woman arrived at the tehsil with a flammable substance with the intention of self-immolation; the staff snatched the bottle.
आत्मदाह के इरादे से तहसील पहुंची वृद्धा शीशी छीने जाने के बाद कर्मचारी से विरोध प्रकट करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर लगभग डेढ़ वर्ष से तहसील के चक्कर लगा रही नगर निवासी वृद्धा उर्मिला आत्मदाह के इरादे से तहसील पहुंची। सभागार के गेट पर बैठे कर्मचारी ने उनसे पेट्रोल की शीशी छीन ली। एसडीएम के समक्ष पुन: प्रार्थना पत्र देकर जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की। एसडीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

नगर निवासी वृद्धा उर्मिला आत्मदाह के इरादे से थैले में शीशी में पेट्रोल लेकर तहसील पहुंची, लेकिन कर्मचारियों ने भांप लिया और सभागार में प्रवेश से पहले ही महिला से पेट्रोल की शीशी छीन ली। सभागार में फरियादियों की समस्या सुन रहे एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने शोर-शराबा सुनकर महिला को बुलाया और समस्या सुनी। महिला ने बताया कि गांव तिगरी में कृषि भूमि है। पति की मृत्यु के बाद पड़ोसी ने जमीन कब्जा रखी है। जिसे कब्जा मुक्त कराने के लिए वह तहसील के चक्कर काट रही है लेकिन समाधान नहीं हुआ। एसडीएम ने टीम भेजकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। सीओ ने भी पीड़िता को सुना। पीड़िता ने बताया कि अधिकारियों ने 24 अप्रैल को उन्हें पुन: तहसील बुलाया है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह जटौला गांव निवासी सतीश ने तालाब की भूमि कब्जा मुक्त होने से क्षुब्ध होकर तहसीलदार कार्यालय में ज्वलनशील पदार्थ बोतल में लेकर आत्मदाह का प्रयास किया था लेकिन कर्मचारियों ने समय रहते उससे बोतल छीन ली थी।

आत्मदाह के इरादे से तहसील पहुंची वृद्धा शीशी छीने जाने के बाद कर्मचारी से विरोध प्रकट करते हुए।

आत्मदाह के इरादे से तहसील पहुंची वृद्धा शीशी छीने जाने के बाद कर्मचारी से विरोध प्रकट करते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed