फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An attempt was made to drag a young man from Gurugram who had come to a friend's place in Kaserubaxar, from his home.

कसेरुबक्सर में दोस्त के यहां आए गुरुग्राम के युवक को घर से खींचने का प्रयास

Tue, 05 Aug 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to drag a young man from Gurugram who had come to a friend's place in Kaserubaxar, from his home.
मेरठ। जिले में अफवाहें रुक नहीं रही हैं। कई थानों में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। कसेरुबक्सर में रविवार सुबह अफवाह फैलने के बाद दोस्त के यहां आए गुरुग्राम निवासी रंकानायक को 50-60 लोगों ने घर से बाहर खींचने का प्रयास किया। इन लोगों ने गेट पर लाठी-डंडे भी बरसाए। दोस्त ने किसी तरह कमरे में बंद कर उसकी जान बचाई। आरोपियों के खिलाफ गंगानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्रवेश कुमार ने बताया कि वह फलावदा क्षेत्र के गांव बातनौर के रहने वाले हैं। फिलहाल कसेरुबक्सर में रह रहे हैं। शनिवार शाम उनका दोस्त रंकानायक मिलने आया था। वह मूलरुप से उड़ीसा का रहने वाला है। रविवार सुबह करीब तीन बजे वह दोनों घर में सो रहे थे। आरोप है कि तभी एक महिला ने चोर आने का शोर मचाते हुए अफवाह फैला दी। इससे आसपास के करीब 50-60 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। उनके गेट पर लाठी-डंडे बरसाए। उनके दोस्त को घर के बाहर खींचने का प्रयास किया। किसी तरह कमरे में बंद कर उन्होंने अपने दोस्त को बचाया। यदि कमरा बंद नहीं करते तो आरोपी उनके दोस्त को जान से मार देते। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन


---

रसूलपुर धौलड़ी में चोर की अफवाह पर जमा हुई भीड़
मेरठ। रसूलपुर धौलड़ी में रविवार रात चोर पकड़े जाने की इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद काफी भीड़ एकत्र हो गई। इससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में सूचना झूठी पाई गई। दरोगा मनमोहन सिंह की ओर से अल्फा वारियर01 नाम की आईडी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अफवाह फैलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---
ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने वाला गिरफ्तार

मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरोगा महावीर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल होने की सूचना मिली थी। इसमें भोला रोड पर दो बाइकों पर तीन-चार लोग न्यू मुल्तान नगर में ड्रोन उड़ने की अफवाह फैला रहे थे। पोस्ट के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि एक नीली लाइट को ड्रोन बताकर कुछ लोग उसके पीछे जा रहे हैं। इससे लोगों में दहशत फैल गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुल्तान नगर निवासी रोहित राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed