फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   An attempt was made to drag a woman into the field, a drone was used to search for the fleeing accused.

सरेराह महिला को खेत में खीचने की कोशिश, ड्रोन से की भागने वाले आरोपियों की तलाश

Sun, 31 Aug 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
An attempt was made to drag a woman into the field, a drone was used to search for the fleeing accused.
दौराला (मेरठ)। भराला-सिवाया मार्ग पर शनिवार सुबह मेरठ की ओर जा रही एक महिला को दो निर्वस्त्र संदिग्ध युवकों ने पकड़ लिया। उन्होंने महिला को गन्ने के खेत में खींचने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचा दिया। इसी दौरान एक स्कूल बस के चालक और परिचालक को आता देखकर आरोपी युवक भाग निकले। पुलिस ने युवकों की तलाश में गांव पहुंचकर ड्रोन उड़ाया, लेकिन युवकों का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सिवाया-भराला मार्ग पर कुछ दिन से निर्वस्त्र युवक पैदल जा रही महिलाओं के साथ अभद्रता कर खेत में खींचने का प्रयास करते हैं। इस कारण महिलाओं, युवतियों में दहशत का माहौल है। शनिवार को गांव की निवासी एक महिला आबूलेन स्थित एक शोरूम में ड्यूटी के लिए जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए निर्वस्त्र युवकों ने महिला को गन्ने के खेत में खींच लिया। महिला की चीख निकल गई । शोर सुनकर एक निजी स्कूल की बस के चालक अनिल, परिचालक शिवम खेतों की ओर दौड़े। दोनों को अपनी ओर आता देख आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ खेतों में कांबिंग की, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद ड्रोन मंगवाया गया और खेतों के ऊपर ड्रोन उड़ाकर आरोपियों की तलाश की गई लेकिन आरोपियों का पता नहीं लग सका। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है इस वजह से ग्रामीणों में दहशत है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि सूचना पर पुलिस बल भेजा गया था और एक महिला दरोगा को अकेला खेतों की ओर भेजा गया, ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके,लेकिन, कोई आरोपी नहीं मिला। ड्रोन की सहायता भी ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed