फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amritsar train accident in panjab and canceled four trains on raharanpur rute

अमृतसर ट्रेन हादसा: रेलवे ने चार ट्रेनों को किया रद्द, इस रूट पर जानें से पहले पढ़े ये खबर

Sat, 20 Oct 2018 07:16 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 20 Oct 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
Amritsar train accident in panjab and canceled four trains on raharanpur rute
फाइल फोटो

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार रात को रावण दहन के दौरान हुए हादसे के बाद रेल यातायात प्रभावित हो गया। सहारनपुर से होकर जाने वाली चार ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि तीन ट्रेनों को अंबाला कैंट पर ही रोक लिया गया। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया गया। 

विज्ञापन


अमृतसर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। सहारनपुर से जाने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इनमें 12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस शामिल रहीं। इसके अलावा 13050 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस को अंबाला कैंट में रद्द कर दिया गया। 
विज्ञापन


उधर, कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया। इसमें 12204 अमृतसर- सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस को अमृतसर-तरन तारन ब्यास से डायवर्ट किया। 15708 अमृतसर-कटियार एक्सप्रेस अमृतसर-तरन तारन ब्यास से डायवट होकर चली। 14631 देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस को भी रात में ही दूसरे रूट से निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि अमृतसर हादसे के कारण कुछ ट्रेनों को रेलवे द्वारा कैंसिल कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। शीघ्र ही व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed