फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amma ji... where does this road lead and bikers snatched the chain from the old man.

Meerut News: अम्मा जी... ये रास्ता कहां जाता है और बाइकर्स लूट ले गए बुजुर्ग से चेन

Tue, 04 Nov 2025 03:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
Amma ji... where does this road lead and bikers snatched the chain from the old man.
गंगानगर में चैन लूट : पीड़ित महिला इंदिरा देवी, घटना के बारे में जानकारी देती हुई। स्रोत संव
गंगानगर। गंगानगर पी ब्लॉक में घर के बाहर दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को 10 सेकेंड में चेन लूट को अंजाम देकर भाग गए। बदमाश उसी रास्ते से भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। लोगों का आरोप है कि अपराधियों के खौफ के कारण शाम होते ही घरों में बंद रहना पड़ता है। पीड़ित बेटे ने गंगानगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करके जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इंदिरा देवी गंगानगर के पी ब्लाक में अपने बेटे हिमांशु और विपुल के साथ रहती है। वह यूपी बोर्ड कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी पद से सेवानिवृत्त है। सोमवार करीब 12 बजे वह घर के पास ही गाय को हरी सब्जी डालने के लिए निकलीं। उसी दौरान सी ब्लॉक की ओर से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। बुजुर्ग महिला को देखकर बदमाशों ने बाइक वापस कर ली। एक बदमाश बाइक से उतरा और इंदिरा देवी के पास पहुंचा। आरोपी ने बुजुर्ग से पूछा कि अम्मा ये रास्ता कहां जाता है। बुजुर्ग कुछ बता पाती, उससे पहले बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मार दिया। महिला ने चेन बचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश चेन तोड़कर भाग निकले। महिला ने शोर मचाया, आसपास के पड़ोसी बाहर निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। महिला इंदिरा देवी के मुताबिक सोने की चेन दो तोले की थी। पीड़ित के बेटे हिमांशु ने गंगानगर थाने लूट की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

----

बिना नंबर प्लेट की बाइक से दिया वारदात को अंजाम
बदमाशों ने बुजुर्ग के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए बिना नंबर प्लेट के बाइक का प्रयोग किया था। इतना ही नहीं जब बुजुर्ग ने घटना के बाद शोर मचाया तो बदमाशों ने बाइक का एक्सीलेटर बढ़ा दिया और उसमें महिला की आवाज दब गई। इसी का लाभ उठाते हुए बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होती गश्त, आवारा युवकों का रहता है जमावड़ा

चेन लूट की घटना को लेकर कॉलोनी के लोगों में नाराजगी है। निवासियों ने बताया कि दिन हो या रात पुलिस की गश्त नहीं होती। कॉलेज के छात्र बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ते निकलते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस गश्त यहां दिखाई नहीं होती। कुछ समय पूर्व पास के निर्माणाधीन मकान में पुलिस के सामने ही चोर बिजली के तार लेकर भाग गए थे। पुलिस की गश्त न होने से डर का माहौल है।

सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने चेन लूट के प्रयास की तहरीर दी है। बदमाशों के दुस्साहस के दौरान चेन टूट गई थी। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।

--------

गंगानगर में चैन लूट :  पीड़ित महिला इंदिरा देवी, घटना के बारे में जानकारी देती हुई।   स्रोत संव

गंगानगर में चैन लूट : पीड़ित महिला इंदिरा देवी, घटना के बारे में जानकारी देती हुई। स्रोत संव

गंगानगर में चैन लूट :  पीड़ित महिला इंदिरा देवी, घटना के बारे में जानकारी देती हुई।   स्रोत संव

गंगानगर में चैन लूट : पीड़ित महिला इंदिरा देवी, घटना के बारे में जानकारी देती हुई। स्रोत संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed