{"_id":"5e14ef408ebc3e87aa2c2442","slug":"american-academy-in-final-meerut-news-mrt462649282","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकन एकेडमी व अमृतसर इलेवन फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकन एकेडमी व अमृतसर इलेवन फाइनल में
विज्ञापन
मेरठ।
करन पब्लिक स्कूल में चल रहे नवें हेमा कोहली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों में अमेरिकन एकेडमी व अमृतसर इलेवन ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
पहले सेमीफाइनल में अमेरिकन एकेडमी ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मोंट फोर्ड एकेडमी सरधना की टीम को 18.3 ओवर में 143 रनों पर समेट दिया। काशिफ ने 41, प्रज्वजल ने 21 रन बनाये। अमेरिकन के गेंदबाज विजय ने 3, अरमान अंसारी व असद ने 2-2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकन एकेडमी ने 7.3 ओवर में बिना विकेट खोए जीत हासिल कर ली। विजय शर्मा ने 24 गेंदों में नाबाद 98 रन बनाये। अरमान अंसारी ने 19 गेदों में नाबाद 45 रन बनाये।
दूसरे सेेमीफाइनल में टॉस जीतकर अमृतसर इलेवन ने बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाये। पार्थ ने 68, मुकेश ने 50, अश्वनी ने 30 रन बनाये। विकासनगर देहरादून 13.5 ओवर में 83 रनों पर ऑल आउट हो गई। अमृतसर इलेवन के गेंदबाज मनदीप ने 3, अश्वनी व सनप्रीत ने 2-2 विकेट झटके। आयोजक सचिव एवं कोच अतहर अली ने बताया बुधवार को फाइनल मुकाबले के बाद प्रतियोगिता का समापन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार होंगे।