फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ambala club and three team of meerut in semifinal

अंबाला क्लब समेत मेरठ की तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं

Fri, 06 Mar 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
ambala club and three team of meerut in semifinal
अंबाला क्लब समेत मेरठ की तीन टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
विज्ञापन

मेरठ। तोपखाना मैदान में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया महावीर गोल्ड कप प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें अंबाला फुटबॉल क्लब हरियाणा व मेरठ की सेवन स्टार, चंदा व जाफर फुटबॉल क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बारिश होने के बावजूद खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शनकर दर्शकों को भरपूर रोमांचित किया। अलग-अलग मैचों में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, शांति निकेतन के चेयरमैन विशाल जैन, बृजेश चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अजय वर्मा, जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री आनंद कश्यप, विशिष्ट अतिथि कुसुम पब्लिक स्कूल चेयरमैन चांदवीर तोमर, राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी प्रशांत फौजदार, सोहेल अहमद , शूटिंग कोच अश्विनी बैंसला रहे। मैच देखने के लिए स्कूल-कॉलेज की छात्राएं भी पहुंचीं। उन्होंने मैच के दौरान खिलाड़ियों को उत्साह बढ़ाया।
पहला मैच अंबाला फुटबाल क्लब हरियाणा एवं मदरहुड यूनिवर्सिटी रुड़की के बीच खेला गया। जिसमें अंबाला के हितेश ने 10वें और 18वें मिनट में गोल दागकर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। 47वें मिनट में अंबाला के विकास सिंह ने हेडर से तीसरा शानदार गोल किया। रुड़की की टीम ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाई। मैच के 74वें मिनट में हितेश ने हैट्रिक लगाते हुए अंबाला फुटबॉल क्लब हरियाणा को 4-0 से जीत दिलाई। दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सेवन स्टार और दिल्ली फुटबॉल क्लब की टीमें भिड़ीं। जिसमें सेवन स्टार के गोलू ने मैच के 24वें मिनट में शानदार गोलकर टीम का खाता खोला। दिल्ली फुटबाल टीम ने मैच में वापसी करते हुए सेवन स्टार पर जबरदस्त आक्रमण शुरू किए। उन्हें सफलता के रूप में पैनल्टी एरिया के बाहर फ्री किक मिली। जिसमें जीशान पूनिया ने जोरदार गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच के 65वें मिनट में सेवन स्टार क्लब के ऋतिक ठाकुर ने पेनल्टी एरिया के बाहर से जोरदार किक मारकर टीम को 2-1 से जीत दिलाई। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच चंदा क्लब मेरठ और चंडीगढ़ फुटबाल क्लब के बीच हुआ। जिसमें दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे पर हमले किए। मजबूत रक्षापंक्ति की वजह से कोई भी टीम एक-दूसरे पर गोल नहीं कर पाई। अंत में निर्णय ट्राई ब्रेकर द्वारा लिया गया। जिसमें चंदा फुटबॉल क्लब मेरठ ने चंडीगढ़ फुटबाल क्लब को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथा और अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला देहरादून फुटबॉल क्लब उत्तराखंड और जाफर फुटबाल क्लब मेरठ के बीच हुआ। संघर्षपूर्ण मैच में दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं और टाई ब्रेकर द्वारा मैच का निर्णय हुआ। जिसमें जाफर फुटबॉल क्लब ने देहरादून फुटबॉल क्लब उत्तराखंड को 3-2 हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मैचों के दौरान संरक्षक पंकज सिंह सोम, महावीर एजूकेशन पार्क की चेयरपर्सन मनिका शर्मा, आयोजन सचिव पवन तोमर, मूलचंद शर्मा, डॉ. अमित चौधरी, गुरदेव सिंह, सुशील भटनागर, आनंद जैन, मनीष जैन, वैभव सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन सचिव पवन तोमर ने बताया शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में पहला मैच सेवन स्टार फुटबॉल क्लब मेरठ व अंबाला फुटबॉल क्लब हरियाणा और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चंदा फुटबॉल क्लब मेरठ और जाफर फुटबॉल क्लब के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed