फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amazing performance of Tap Khayal's bandish with three rhythms

Meerut News: तीन ताल के साथ दिखा टप ख्याल की बंदिश का कमाल

Tue, 10 Dec 2024 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Amazing performance of Tap Khayal's bandish with three rhythms
मेरठ---------सुभारती फोटो
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग में चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय गायन कार्यशाला का सोमवार को समापन किया गया। इसमें ग्वालियर घराने के कलाकार प्रो. जयंत खोत ने राग भूपाली में अष्टपदी जय जय देव हरे तराना और रास का पद सिखाया। राग यमन के तहत टप खयाल की बंदिश के बारे में बताया। टप ख्याल में आलाप, लयकारी, बोल बांट बहलावा व तानों का प्रशिक्षण दिया। द्रुत तीन ताल में टप ख्याल की बंदिश का कमाल देख विद्यार्थी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

कार्यशाला में एक बंदिश करीम करतार सरीब नवाज के बारे में भी बताया गया। राग खमाज के दो टप्पों की बारीकियां बताईं। राग खमाज में एक तराना सिखाया गया। विवि कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रो. जयंत खोत को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति पर सम्मानित किया। प्रो. जयंत खोत के साथ लखनऊ से पधारे डॉ. पवन तिवारी को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में प्रो. खोत ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने टप ख्याल के साथ मीरा का भजन गाया। उन्होंने संगीत संबंधी प्रश्नों के उत्तर देकर विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम में डॉ. पवन तिवारी, डीन डॉ. पिंटू मिश्रा और प्रो. भावना ग्रोवर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed