फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amarpur secured a spot in the final after a thrilling match.

Meerut News: अमरपुर ने रोमांचक मुकाबले में फाइनल में जगह बनाई

Sun, 04 Oct 2026 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Amarpur secured a spot in the final after a thrilling match.
माछरा। चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में अंत्योदय फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दूसरे सेमीफाइनल में पसवाड़ा क्रिकेट टीम और अमरपुर क्रिकेट टीम के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। अमरपुर की टीम ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए मुकाबला अपने नाम करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मुकाबले में पसवाड़ा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 87 रन बनाए और अमरपुर की टीम के सामने 88 रनों का लक्ष्य रखा। शुरुआत में पसवाड़ा की टीम ने संभलकर बल्लेबाजी करने का प्रयास किया, लेकिन अमरपुर के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। समय-समय पर विकेट हासिल कर अमरपुर के गेंदबाजों ने पसवाड़ा की टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ने से रोक दिया। पसवाड़ा के बल्लेबाज 87 रन के स्कोर पर ही सिमट गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरपुर की टीम ने नौ ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही अमरपुर क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले में दुष्यंत चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed