अमर उजाला लक्ष्य 2018: ऐसे दूर हुई छात्र-छात्राओं की टेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन से कॉलेज में एडमिशन लें। कौन सी स्ट्रीम चुनें। हमारे लिए कौन सा कोर्स अच्छा रहेगा। 12वीं पास करते ही ये तमाम सवाल छात्र को घेर लेते हैं। टेंशन और कॅरियर के कंफ्यूजन को दूर करने के लिए सोमवार को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स अमर उजाला लक्ष्य 2018 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड कॅरियर फेयर में युवाओं की खूब भीड़ उमड़ी। काउंसलर, एक्सपर्ट और साइकोलॉजिस्ट ने स्टूडेंट्स के सवालों जवाब देकर उनकी समस्याएं दूर कीं। एप्टीट्यूट टेस्ट भी हुआ। मंगलवार को भी स्टूडेंट्स की समस्याएं दूर की जाएंगी।
गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हैवेंस में सुबह साढ़े 11 बजे दो दिवसीय एजुकेशन फेयर का उद्घाटन चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कुलपति ने कहा कि अमर उजाला की ये पहल प्रशंसनीय है। ऐसे आयोजन से स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन तो होता ही है साथ ही कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बारे में उन्हें सारी जानकारी एक जगह मिल जाती है। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि कोई भी कोर्स चुनिए लेकिन विजन साफ होना चाहिए। हमेशा अपने मन की सुनिए। कोई भी कोर्स खराब नहीं होता है। हर स्ट्रीम में लोगों ने सफलता के झंडे गाड़े हैं। शाम साढ़े पांच बजे तक चले एजुकेशन फेयर में 12वीं पास करने वाले यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए। 10 से ज्यादा विभिन्न शिक्षण संस्थानों और प्रमुख कॉलेजों के स्टॉल पर स्टूडेंट्स ने जानकारियां हासिल कीं। संस्थानों के प्रतिनिधियों की तरफ से स्टूडेंट्स को प्रवेश, फीस, छात्रवृत्ति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
खुद को समझें, कुछ मुश्किल नहीं : जितिन चावला
एजुकेशन फेयर में अंतरराष्ट्रीय काउंसलर जितिन चावला ने स्टूडेंट्स की काउंसिलिंग की। उन्होंने कहा कि खुद को समझने की जरूरत है। कोई भी कोर्स या स्ट्रीम मुश्किल नहीं होता है। जरूरी नहीं है अगर आपने साइंस स्ट्रीम से 12वीं की तो आप अकाउंट के फील्ड में नहीं जा सकते। सीए नहीं बन सकते। इंजीनियरिंग करके भी आप फाइनेंस में बढ़िया कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आजकल कई नए कोर्स किए जा सकते हैं। इनमें आईआईटी बांबे से बी डिजाइन का कोर्स कर सकते हैं। इसमें यूसीईईडी के जरिये एंट्रेंस एग्जाम होता है। इसके अलावा आईआईटी मद्रास से इंटीग्रेटिड प्रोग्राम किया जा सकता है। ह्यमेनिटीज एंड सोशल सोशल साइंस एंट्रेंस एग्जाम के जरिये इसमें प्रवेश लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आजकल डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग जैसे छह-छह महीने के कोर्स चल रहे हैं। जिन्हें करने के बाद अच्छे पैकेज से शुरुआत की जा सकती है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में कई नए कोर्सों के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा सिविल सर्विसेज, एनडीए, साइंस, और तमाम दूसरे सेक्टर में कॅरियर की जानकारी दी।
एप्टीट्यूट टेस्ट का रिजल्ट आज
एजुकेशन फेयर में स्टूडेंट्स का एप्टीट्यूट टेस्ट, स्कॉलरशिप टेस्ट, पर्सनैलिटी ग्रूमिंग, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम भी रखे गए। साइकोलॉजिस्ट जया सहदेव और सार्थक अग्रवाल ने टेस्ट लिया। वन-टू-वन काउंसिलिंग की गई। एप्टीट्यूट टेस्ट का रिजल्ट मंगलवार को आने के बाद स्टूडेंट्स को स्ट्रीम चुनने के बारे में बताया जाएगा। फेयर में स्टूडेंट्स को लाइव वीडियो रिज्यूमे बनाने की भी जानकारी दी गई। अमर उजाला की तरफ से बुक स्टॉल लगाया गया है। इसमें कॉम्प्टीशन की ढेरों बुक हैं। यहां से बुक्स लेने वालों को काफी छूट दी जा रही है।
सवालों के जवाब देकर जीते गिफ्ट
एजुकेशन फेयर में हर स्टॉल पर स्टूडेंट्स से सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले स्टूडेंट्स को अमर उजाला की तरफ से प्राइज दिए गए। मंगलवार को हर घंटे एक लकी ड्रा निकाला जाएगा। जिसमें मोबाइल फोन और बहुत से आकर्षक गिफ्ट रहेंगे। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से स्कॉलरशिप टेस्ट लिया गया। इसमें प्रथम विजेता को 10 हजार, दूसरे को साढ़े सात और तीसरे विजेता को पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। मंगलवार को भी स्कॉलरशिप टेस्ट होगा।
इनका रहा सहयोग
आईएफटीएम विवि मुरादाबाद, आईआईएमटी विवि, महावीर एजुकेशनल पार्क, दीवान वीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, स्पर्धा इंस्टीट्यूट, दिल्ली पैरा मेडिकल एंड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, शिमला यूनिवर्सिटी, श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी, एरिना एनिमेशन, विद्या नॉलेज पार्क, सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज, सर्वयूपी ग्रामीण बैंक, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, टीवीएस शारदा ऑटोमोबाइल्स का सहयोग है।
इन विशेषज्ञों ने भी दिए टिप्स
अवधेश कुमार - आईआईटी जेएएम टॉपर एंड मैथमेटिक्स स्कॉलर।
विवेक विश्नोई - सीनियर डेटा एनालिस्ट इन सिटी कॉर्प सर्विस पुणे।
अभिषेक कुमार गुप्ता - कोफाउंडर ऑफ यूपीपी स्किल एजुकेशन एंड कम्यूनिटी हेड ऑफ स्टार्टअप दिल्ली।
बोले स्टूडेंट्स, कन्फ्यूजन हुआ दूर
- यहां आने से पहले बहुत कन्फ्यूजन था। काफी कुछ क्लियर हो गया है। थैंक्स अमर उजाला। - अभिषेक
- समझ में नहीं आ रहा था कि कौन सी स्ट्रीम लूं। काफी कुछ समझ में आया। कल आने वाले एप्टीट्यूट टेस्ट का इंतजार है। -अतुल
- एजुकेशन फेयर में आकर काफी समस्या दूर हुई है। पहले मन में बहुत डर था। अब रिलेक्स महसूस कर रहा हूं। -उज्ज्वल शर्मा
- कॉलेज और कोर्स दोनों को लेकर ही उलझन थी। जितिन सर की क्लास से अब साफ हो गया है कि मुझे क्या करना है। - उजमा
- इससे पहले कभी ऐसी काउसिंलिग नहीं हुई। बहुत अच्छा लगा। मंगलवार को भी आऊंगी। - फोजिया
- कई नए प्रोफेशनल कोर्सों की जानकारी मिली है। पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट प्रोग्राम में भाग लेकर अच्छा लगा। - साहिल जैदी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/