फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special Report: The Acharya of Meerut is conducting online rituals in Delhi and Gurugram

नया ट्रेंड: आचार्य दिल्ली और गुरुग्राम में करा रहे ऑनलाइन अनुष्ठान, पढ़िए ये खास रिपोर्ट

Sun, 12 Jul 2020 04:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 12 Jul 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: The Acharya of Meerut is conducting online rituals in Delhi and Gurugram
ऑनलाइन अनुष्ठान कराते आचार्य - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर के आचार्यों और पुरोहितों की गाजियाबाद से लेकर दिल्ली और गुरुग्राम तक मांग है। दिल्ली में आचार्यों की कमी के चलते पूजा, पाठ सहित अन्य अनुष्ठान के लिए मेरठ के आचार्य सेवाएं दे रहे हैं। संकल्प, सत्यनारायण कथा से लेकर गायत्री जाप तक सब कुछ ऑनलाइन किया जा रहा है। नेट बैंकिंग, गूगल पे, पेटीएम के माध्यम से पुजारियों के खातों में दक्षिणा पहुंच जाती है। सोशल साइट्स पर शहर और प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में होने वाले अनुष्ठान और प्रतिदिन सुबह और शाम की पूजा को लाइव दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ट्रेंड भी पूर्ण रूप से बदल गया है। अब यजमान प्रत्यक्ष रूप से पुरोहितों और आचार्यों के सामने उपस्थित न होकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। आचार्य ऑनलाइन ही संकल्प से लेकर सभी धार्मिक क्रियाओं को संपूर्ण कराते हैं। मेरठ के पुजारी गाजियाबाद और दिल्ली तक यजमानों के यहां धार्मिक अनुष्ठान और पूजन कार्य करा रहे हैं। आचार्यों के अनुसार दिल्ली में कोरोना महामारी के चलते नियमित अनुष्ठान करने वाले आचार्यों की कमी हो गई है। इसलिए नया ट्रैंड चलन में आया है।
विज्ञापन


हाईटेक तरीके से हो रहे धार्मिक अनुष्ठान
अनलॉक-2 में शहर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन के लॉकडाउन के बाद बाजार पुन: खुल जाएंगे लेकिन अभी तक शहर के मंदिरों को खोलने की अनुमति नहीं मिली है। सोशल डिस्टेंसिंग के चलते लोग किसी को भी अपने घरों में बुलाने से बचना चाहते हैं। ज्योतिष वैज्ञानिक भारत ज्ञान भूषण ने बताया कि लोगों की कुंडली भी ऑनलाइन देखकर उन्हें आवश्यक सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक और ढोंगी बाबा का पर्दाफाश, शराब पिलाकर बच्चों के साथ करता था कुकर्म, खुल गया पूरा राज

ऑनलाइन मंत्रोच्चार
शहर के साथ दिल्ली और गाजियाबाद के लोग भी ऑनलाइन पूजा करा रहे हैं। मेरठ के कई आचार्य अब ऑनलाइन पूजा आदि अनुष्ठान कर रहे हैं। - पंडित गुलशन शर्मा, पुजारी, शिव-दुर्गा मंदिर, वसंत कुंज

लॉकडाउन में शुरू हुई पूजा
शहर में ऑनलाइन पूजा का प्रसारण लॉकडाउन में ही शुरू हो गया था। अब मेरठ के साथ अन्य शहरों में भी लोग ऑनलाइन पूजा करा रहे हैं। जिससे सोशल डिस्टेनसिंग का भी पालन होता है। - आचार्य मनीष स्वामी, महंत, बालाजी मंदिर, नौचंदी

दिल्ली में करा रहे गायत्री जाप
लॉकडाउन के दौरान दिल्ली निवासी व्यापारी के यहां 40 दिन का गायत्री जाप प्रतिदिन सायंकाल में किया जा रहा है। जूम एप की मदद से एक घंटे का पूजा अनुष्ठान किया जाता है। - कौशल वत्स, आचार्य

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed