आखिर निराश हैं पश्चिमी यूपी के किसान, दिवाली भी होगी फीकी, खास रिपोर्ट में पढ़िए इनका दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी के करीब बीस लाख गन्ना किसानों की दिवाली फीकी रहेगी। शुगर इंडस्ट्री ने मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की चीनी मिलों ने किसानों के पिछले पेराई सत्र के 3,343 करोड़ रुपये बकाए का भुगतान अभी तक नहीं किया है।
उप्र गन्ना खरीद एवं आपूर्ति अधिनियम के तहत किसानों को बिक्री किए गन्ने का भुगतान 14 दिन में करने का प्रावधान है। ऐसा नहीं करने पर मिलों को बकाया भुगतान पर 15 फीसदी की दर से विलंब ब्याज देना पड़ता है, लेकिन शुगर इंडस्ट्री प्रावधान का पालन नहीं कर रही है।
गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मेरठ मंडल की 16 शुगर मिलों में से केवल दौराला मिल ने ही शत-प्रतिशत भुगतान किया है। बाकी 15 मिलों पर किसानों का 1,339 करोड़ रुपये बकाया है। मोदीनगर, मलकपुर, सिंभावली और बृजनाथपुर मिल ने सबसे कम भुगतान किया है।
मेरठ जिले की पांच शुगर मिलों पर 387 करोड़ रुपये बकाया है। सहारनपुर मंडल की 17 शुगर मिलों में से केवल मुजफ्फरनगर की टिकौला मिल ने ही पूरा भुगतान किया है। 16 शुगर मिलों पर अभी भी 1,050 करोड़ रुपये बकाया है। सबसे कम भुगतान गागनौली, शामली और तितावी आदि मिलों ने किया है। वहीं मुरादाबाद मंडल की 22 शुगर मिलों ने भी 954 करोड़ रुपया दबा रखा है। मंडल में बिजनौर जनपद की नौ मिलों पर 498 करोड़ रुपये बकाया है।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: महिलाओं ने हुनर से पकड़ी कामयाबी की रफ्तार, हाथों से गूंथती हैं कान्हा के झूले और झूमर, तस्वीरें
...तो बाजार में बढ़ती खरीदारी
पश्चिमी यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था गन्ने पर निर्भर है। पिछले पेराई सत्र में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के किसानों ने शुगर मिलों को 12,382 करोड़ रुपये के गन्ने की आपूर्ति की थी। शुगर मिलों ने अभी तक 9,039 करोड़ रुपये का भुगतान टुकड़ों में किया है।
जिलावार गन्ना मूल्य बकाया
मेरठ 387 करोड़
बागपत 308 करोड़
सहारनपुर 319 करोड़
मुजफ्फरनगर 348 करोड़
शामली 382 करोड़
बिजनौर 498 करोड़
बकाएदार मिलों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जो मिल भुगतान नहीं करेगी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - विश्वेश कनौजिया, अपर गन्ना आयुक्त, लखनऊ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/