{"_id":"60b1fe2296e61f49961ca94c","slug":"amar-ujala-special-report-now-200-lpm-oxygen-plants-will-be-installed-at-chc-centers-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास रिपोर्ट: अब सीएचसी केंद्रों पर लगेंगे 200 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट, शासन के निर्देश पर हुआ बड़ा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास रिपोर्ट: अब सीएचसी केंद्रों पर लगेंगे 200 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट, शासन के निर्देश पर हुआ बड़ा बदलाव
Sat, 29 May 2021 02:11 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीपक भारद्वाज, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीपक भारद्वाज, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 29 May 2021 02:11 PM IST
सार
शासन के निर्देश पर बड़ा बदलाव किया गया है। अब गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 40 एलपीएम की जगह 200 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। पढ़िए अमर उजाला की खास रिपोर्ट।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट फाइल फोटो।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर के साथ अब गांव में भी स्वास्थ्य ढांचा को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए शासन ने थोड़ा बदलाव किया है। अब गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 40 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) की जगह 200 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है। विधायक निधि भी पहले से अधिक खर्च होगी। इसके लिए दोबारा से बिड जारी की जाएगी।
विज्ञापन
हाल ही में विधायक निधि सहित अन्य संस्थाओं ने 12 सीएचसी के लिए फंड जारी कर दिया था। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया था, लेकिन शासन के निर्देश पर अब प्रक्रिया बदलनी पड़ रही है। अगले कुछ दिनों में दोबारा से बिड निकालकर 200 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन ऑक्सीजन प्लांट को जुलाई तक लगाने का लक्ष्य दिया गया है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार किसी भी तरह की कमी को नहीं छोड़ना चाह रही है।
विज्ञापन
अब होंगे 70-80 लाख रुपये खर्च
पहले 12 सीएचसी के लिए ऑक्सीजन प्लांट पर 20 लाख रुपये खर्च किया जा रहा था। इसके लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये सीएमओ को भेज दिए गए, लेकिन अब 200 एलपीएम पर 70-80 लाख रुपये का खर्च आएगा। विधायक निधि से अतिरिक्त धन खर्च होगा। इस धन के आने के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
ये हैं सीएचसी
दौराला, खरखौदा, भावनपुर, सरूरपुर, सरधना, हस्तिनापुर, रोहटा, परीक्षितगढ़, माछरा, किठौर, भूडबराल, जानी।
क्षमता और बढ़ेगी
विधायक निधि की राशि सीएमओ को जारी कर दी है। अब शासनादेश में फेरबदल किया गया है। अब सीएचसी पर 40 के स्थान पर 200 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। इससे क्षमता और बढ़ जाएगी। - शशांक चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी