{"_id":"60d30dbd8ebc3e29eb69681e","slug":"amar-ujala-special-report-more-than-double-of-wheat-has-bought-this-year-in-meerut-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की रिकॉर्ड खरीद: मेरठ समेत पूरे मंडल के चौंकाने वाले आंकड़े, एक क्लिक में देखिए पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की रिकॉर्ड खरीद: मेरठ समेत पूरे मंडल के चौंकाने वाले आंकड़े, एक क्लिक में देखिए पूरी लिस्ट
Wed, 23 Jun 2021 04:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजदीप जाखड़, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजदीप जाखड़, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 23 Jun 2021 04:02 PM IST
सार
यहां इस बार गेहूं की रिकॉर्ड खरीद हुई है। मेरठ में तो गेहूं खरीद के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
विज्ञापन
गेहूं फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार मंडल में गेहूं की रिकॉर्ड खरीद हुई है। पिछले साल के मुकाबले दोगुने से ज्यादा गेहूं खरीदा गया। यही नहीं, जनपद मेरठ में पिछले साल के मुकाबले करीब पांच गुणा गेहूं खरीदा गया। मंगलवार को गेहूं खरीद का अंतिम दिन था।
विज्ञापन
पिछले साल लॉकडाउन का असर गेहूं खरीद पर पड़ा था। इस बार किसान आंदोलन के दबाव में जहां मंडल में करीब एक दर्जन ज्यादा गेहूं खरीद केंद्र खोले गए थे, वहीं सरकार ने केंद्र पर आने वाले गेहूं को हर हाल में खरीदने के आदेश दिए थे। पिछले साल मंडल में जहां 141017.64 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी, वहीं इस साल 207 फीसदी ज्यादा यानि 292091.32 मीट्रिक टन खरीद हुई है। मेरठ जनपद में पिछले साल के 9167.97 फीसदी के मुकाबले रिकॉर्ड 475 फीसदी ज्यादा 43345.36 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
577 करोड़ से ज्यादा का गेहूं खरीदा
मंडल में 577 करोड़ रुपये से ज्यादा का गेहूं खरीदा गया है। अब तक देय भुगतान के सापेक्ष 542 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जो करीब 94 फीसदी है। इस बार करीब 86 हजार किसानों से गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
मंडल में गेहूं खरीद के आंकड़े
जनपद इस साल खरीद पिछले साल खरीद
मेरठ 43345.36 9167.97
बागपत 15331.37 5030.70
हापुड़ 33856.68 11721.89
गाजियाबाद 14955.95 3294.70
गौतमबुद्धनगर 32423.34 24135.59
बुलंदशहर 152178.60 87666.77
नोट- गेहूं खरीद मीट्रिक टन में है। आंकड़े आरएफसी मेरठ से लिए गए हैं।
क्या बोले अधिकारी
मंडल में गेहूं की रिकॉर्ड खरीद की गई है। पिछले साल के मुकाबले आंकड़ा दोगुना हो गया है। खरीदा गया गेहूं केंद्रों से उठवाकर एफसीआई गोदामों में भेजा जा रहा है। जो गेहूं केंद्रों पर है उसे पूरी सुरक्षा के साथ रखा गया है। - दिनेश चंद्र मिश्र, संभागीय खाद्य विपणन अधिकारी, मेरठ संभाग