फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Special Report: ADB has a special plan for world class facilities with Rapid Rail

खास रिपोर्ट: सफर के साथ व्यवसाय को भी रफ्तार से दौड़ाएगी रैपिड रेल, एडीबी ने तैयार किया ये प्लान

Wed, 30 Jun 2021 05:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीपक भारद्वाज, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीपक भारद्वाज, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Jun 2021 05:20 PM IST
सार

रैपिड रेल के साथ विश्वस्तरीय सुविधाओं को लाने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक ने एक खास प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन
Amar Ujala Special Report: ADB has a special plan for world class facilities with Rapid Rail
मेरठ: रैपिड रेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली से मेरठ तक मिनटों में सफर कराने के लिए तैयार की जा रही रैपिड रेल के साथ विश्वस्तरीय सुविधाओं को लाने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक ने प्लान तैयार किया है। इसके लिए वह एनसीआरटीसी को तकनीकी सेवा देते हुए आर्थिक विकास करने के लिए सहयोग करेगी। इसके लिए एडीबी ने अर्बन क्लाइमेट चेंज रेजिलेंस ट्रस्ट फंड नाम देते हुए कार्य शुरू किया है। इसमें स्टेशन के आसपास और अंदर व्यावसायिक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करते हुए कार्य किए जाएंगे। इससे रैपिड रेल के साथ यात्रियों को अन्य सुविधा मिल सकें। इस योजना को एनसीआरटीसी ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। 

विज्ञापन


82 किमी के इस सफर में कई स्टेशनों को व्यवसाय के तौर पर विकसित किया जाएगा। कई स्टेशन ऐसे तैयार किए जाएंगे जहां एक स्थान पर ही स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन आदि सुविधाएं दी जा सकें। इसके लिए प्लान पर कार्य शुरू हो गया है। इससे अगले पांच वर्षों में शहरी विकास में आ रहे बदलाव को देखते हुए उसे धरातल पर उतारा जा सके। सरकार भी शहरी विकास मंत्रालय को ऐसे प्लान पर कार्य करने के लिए प्रोजेक्ट पर बात कर चुकी है।
विज्ञापन


ये है प्लान
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर की रियल एस्टेट फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें स्टेशन के आसपास जमीन पार्सल बनाने की तैयारी है। इससे व्यावसायिक गतिविधियों को शुरू किया जा सके। इन मॉडल को पब्ल्कि प्राइवेट पार्टनरशिप पर चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन के अंदर व्यावसायिक
स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ बनाया जाएगा। यहां मल्टीपर्पज उपयोग के लिए योजना बनाई गई है। इसमें दुकानें, कार्यालय आदि तैयार किए जाएंगे। वहीं, बैंक और एटीएम की व्यवस्था भी होगी।

कैब और पार्किंग व्यवस्था
स्टेशन परिसर में कैब और पार्किंग की व्यवस्था होगी। इससे स्टेशन पर आने वाले व्यक्ति अपना वाहन पार्क या अन्य किसी स्थान पर जाने के लिए कैब की सुविधा ले सकें। इसके लिए विशेष तौर पर डिजिटल एप्लीकेशन तैयार किए जाएंगे। जिससे सोशल मीडिया पर भी एनसीआरटीसी का प्रचार-प्रसार हो सके। 

स्टेशन पर लगेंगे मोबाइल टॉवर
यात्रियों को नेटवर्किंग सुविधा को बेहतर करने के लिए रैपिड रेल के स्टेशन की छत या पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। वहीं, कई कंपनियों से ऑप्टिकल फाइबर और उपकरण के लिए भी वार्ता की जाएगी। जिससे किसी भी स्तर पर नेटवर्किंग की समस्या न हो सके। 

कंपनियों के प्रचार से सजेगी रैपिड रेल
वहीं, आय में बढ़ोत्तरी के लिए एनसीआरटीसी स्टेशन के बाहर और अंदर कंपनियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उनके होर्डिंग लगे नजर आएंगे। वहीं, रैपिड रेल पर कंपनियों के नाम की रैपिंग होगी। इसके अलावा स्टेशन पर  किराये के लिए उपयोग में आने वाले कार्ड पर भी प्रचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed