फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala's special report, 99 thousand voters duplicate in Meerut district

अमर उजाला की खास रिपोर्ट: इस जिले में 99 हजार मतदाता डुप्लीकेट, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 01 Jan 2019 03:40 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 01 Jan 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala's special report, 99 thousand voters duplicate in Meerut district
फाइल फोटो

मेरठ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के साथ ही निर्वाचन आयोग ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदाता फोटो पहचान पत्रों की जांच कराई है। जिसमें जनपद में करीब 99 हजार मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनके नाम एक जगह से ज्यादा स्थान पर हैं। ऐसे मतदाताओं को चिह्नित कर अब डोर-टू-डोर जाकर उनका सत्यापन करते हुए सूची से नाम बाहर करने का अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


जनपद में सात विधानसभा क्षेत्र हैं। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसमें एक तरफ जहां बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं, तो निर्वाचन आयोग ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदाता सूची के नाम, फोटो आदि का मिलान कराया है।
विज्ञापन


इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट में जनपद का आंकड़ा चौंकाने वाला है। जिले में करीब 20 लाख मतदाता हैं, जिनमें करीब 98937 मतदाता ऐसे पकड़ में आए हैं, जिनकी वोट एक से अधिक स्थानों पर बनी हुई है। इन सभी मतदाताओं के फोटो एक ही पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग से जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता सरधना विधानसभा क्षेत्र में 70848 मिले हैं। जबकि सिवालखास में 8826, हस्तिनापुर में 4689, किठौर में 4675, मेरठ कैंट में 4419, मेरठ शहर में 2034 और मेरठ दक्षिण में 3446 मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनकी वोट दो या अधिक स्थानों पर बनी हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय सूत्रों के अनुसार इनमें बड़ी संख्या में तो ऐसे भी मतदाता मिले हैं, जिनकी वोट गैर जनपदों तक में है। जबकि एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में तो बड़ी संख्या में वोट हैं। कुछ मतदाता ऐसे भी हैं जिनकी वोट एक ही विधानसभा में दो-दो जगह बनी हैं। 

जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा के अनुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत पूरी गंभीरता से काम हो रहा है। डुप्लीकेट वालों के नाम हटाए जा रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed