फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Olympiad: Meritorious students from the Mawana region shine

अमर उजाला ओलंपियाड : मवाना क्षेत्र के मेधावी छात्रों ने लहराया परचम

Wed, 28 Oct 2026 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Olympiad: Meritorious students from the Mawana region shine
अमर उजाला ओलंपियाड-2025-26 में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना की कक्षा 3 की छात्रा मान्या चौ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। अमर उजाला ओलंपियाड 2025-26 में मवाना क्षेत्र के मेधावी शबद अनेजा व मान्या चौधरी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए जनपद में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बुधवार को मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल हार्मनी में सम्मान समारोह का आयोजन कर दोनों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि एड-टेक इनोवेटर अमित मोहन अग्रवाल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इसमें ट्रांसलम एकेडमी मवाना के कक्षा 10 के छात्र शबद अनेजा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना की कक्षा तीन की छात्रा मान्या चौधरी ने गणित विषय में जिले में पहला स्थान हासिल कर स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अमित मोहन अग्रवाल ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्तिपत्र सौंपते हुए उनकी इस शानदार उपलब्धि की सराहना की। छात्र-छात्राओं की इस अभूतपूर्व सफलता पर ट्रांसलम एकेडमी के चेयरमैन सीमांत जैन, प्रधानाचार्य धीरज आर्य और स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान व परिजनों ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेधावियों की दोहरी सफलता से विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अमर उजाला ओलंपियाड-2025-26 में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना की कक्षा 3 की छात्रा मान्या चौ

अमर उजाला ओलंपियाड-2025-26 में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना की कक्षा 3 की छात्रा मान्या चौ

अमर उजाला ओलंपियाड-2025-26 में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना की कक्षा 3 की छात्रा मान्या चौ

अमर उजाला ओलंपियाड-2025-26 में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना की कक्षा 3 की छात्रा मान्या चौ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed