फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला लाइव: भैसाली बस अड्डे पर बड़ी लापरवाही, न मास्क न सैनिटाइजर का इस्तेमाल, तस्वीरों में देखें हाल

Wed, 09 Jun 2021 04:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजदीप जाखड़, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजदीप जाखड़, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Jun 2021 04:59 PM IST
सार

भले ही कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर थोड़ी हल्की पड़ी हो, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसके बावजूद रोडवेज कर्मचारियों की लापरवाही शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Amar Ujala Live Report: Corona rules are not being followed at Bhaisali bus stand in Meerut
भैसाली बस अड्डे पर बिना मास्क के घूमते लोग। - फोटो : amar ujala

भले ही कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर थोड़ी हल्की पड़ी हो, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसके बावजूद रोडवेज कर्मचारियों की लापरवाही शुरू हो गई है। मेरठ में अमर उजाला की टीम ने भैसाली अड्डे पर स्थिति देखी तो हालात काफी भयानक नजर आए। वर्कशॉप से बिना सैनिटाइज किए बसें भैसाली अड्डे और फिर रूट भेजी जा रही थी। बस चालक और परिचालक तो बिना मास्क के मिले। किसी ने मास्क गले में लटका रखा था तो किसी ने जेब में रखा हुआ था। 



स्थान : भैसाली बस अड्डा
समय : दोपहर करीब एक बजे 

भैसाली अड्डे पर बसें खड़ी हैं। गाजियाबाद, बागपत और शामली प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ है। बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बड़ौत आदि के लिए यात्री बस का इंतजार करने के लिए शेड में बैठे हैं। भैसाली डिपो की बस संख्या यूपी-15डीटी 1617 बागपत जाने के लिए तैयार खड़ी है। बस पूरी तरह भरी हुई है। इसी तरह शामली जाने के लिए तैयार खड़ी मेरठ डिपो की बस संख्या यूपी-42एटी 0891 में भी काफी यात्री बैठे हैं। दोनों बसों में 50 प्रतिशत यात्रियों ने मास्क नहीं लगा रखा था।

Amar Ujala Live Report: Corona rules are not being followed at Bhaisali bus stand in Meerut
नहीं पहन रखा मास्क। - फोटो : amar ujala

एसओपी का नहीं हो रहा पालन 
नियम के अनुसार बस को वर्कशॉप से निकलते समय और रूट से आने के बाद हर बार सैनिटाइज करना है, लेकिन भैसाली अड्डे पर सैनिटाइज करने की व्यवस्था नहीं मिली।

Amar Ujala Live Report: Corona rules are not being followed at Bhaisali bus stand in Meerut
नहीं पहन रखा मास्क। - फोटो : amar ujala

बस चालकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वर्कशॉप से बिना सैनिटाइज किए हुए बसें मिलती हैं। स्टाफ को पर्याप्त मास्क और सैनिटाइजर भी नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Live Report: Corona rules are not being followed at Bhaisali bus stand in Meerut
यात्रियों ने नहीं पहन रखा मास्क। - फोटो : amar ujala

खराब मिली हैंड फ्री सैनिटाइजर मशीन 
एमडीए ने भैसाली बस अड्डे के लिए हैंड फ्री सैनिटाइजर मशीन दी हुई है, लेकिन यह मशीन खराब पड़ी है। इसमें काफी समय से सैनिटाइजर की बोतल ही नहीं लगाई गई है। न ही वाटर बूथ पर साबुन रखी हुई थी। 

विज्ञापन
Amar Ujala Live Report: Corona rules are not being followed at Bhaisali bus stand in Meerut
भैसाली बस अड्डे का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
बस सैनिटाइज करने की जिम्मेदारी भैसाली डिपो की है। स्टाफ को मास्क और सैनिटाइजर दिया जा रहा है। बिना मास्क वाले यात्रियों को बस में नहीं बैठाने के लिए कहा गया है। जो भी चालक-परिचालक कोविड प्रोटोकॉल तोड़ता मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आरके वर्मा, एआरएम मेरठ डिपो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed