फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Lakshya 2019: Psychologist gave tips of students in Meerut

‘लक्ष्य’ में दूर हुई टेंशन, नजर आने लगी मंजिल, साइकोलॉजिस्ट ने दिए स्टूडेंट्स को टिप्स

Sat, 11 May 2019 06:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 May 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Lakshya 2019: Psychologist gave tips of students in Meerut
सम्राट हैवेंस में अमर उजाला लक्ष्य एजुकेशन एंड कॅरियर फेयर का उद्घाटन करते एमडीए सचिव राजकुमार और ललित शैल - फोटो : अमर उजाला

दुनिया मेडिकल या इंजीनियरिंग पर ही खत्म नहीं होती है। करियर में ओर भी बहुत कुछ है। करियर चुनने को इनफॉरमेशन चार जगहों से मिलती है। इनमें इंटरनेट, पैरेंट्स, टीचर और परिचित-रिश्तेदार-दोस्त आदि होते हैं। यह जरूरी नहीं है कि हर टॉपर्स को आईआईटी और एमबीबीएस में एडमिशन मिल ही जाए। ऐसे में कम नंबर वालों को भी मायूस नहीं होना चाहिए। यह बातें शुक्रवार को अमर उजाला लक्ष्य-2019 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड करियर फेयर में काउंसलर और करियर गाइडर्स ने छात्र-छात्राओं से कहीं। कॅरियर को लेकर छात्र-छात्राओं का कन्फ्यूजन दूर किया गया। शनिवार को फेयर शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा। 8392946238 नंबर पर संपर्क करें।

विज्ञापन


गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हैवेंस में सुबह 11 बजे दो दिवसीय एजुकेशन फेयर का उद्घाटन एमडीए सचिव राजकुमार, जिला स्वर्णकार संघ मेरठ के जिलाध्यक्ष ललित कुमार शैल ने किया। शाम साढ़े पांच बजे तक चले एजुकेशन फेयर में 12वीं पास करने वाले यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हुए। 20 से ज्यादा विभिन्न शिक्षण संस्थानों और प्रमुख कॉलेजों के स्टॉल पर स्टूडेंट्स ने जानकारियां हासिल कीं। 
विज्ञापन


जवाब पर दिए गिफ्ट 
एजुकेशन फेयर में हर स्टॉल पर स्टूडेंट्स से सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले स्टूडेंट्स को अमर उजाला की तरफ से प्राइज दिए गए। इनाम जीतने वालों में सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल के यश माहेश्वरी और रोहन गर्ग एवं डीएमए के शाश्वत मित्तल शामिल रहे। रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र-छात्राओं केलिए लकी ड्रा निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनका रहा सहयोग
जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी, जेटकिंग, शोभित यूनिवर्सिटी, सुभारती यूनिवर्सिटी, जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा, सीसीएसयू मेरठ, विद्या नालेज पार्क, महावीर एजुकेशनल पार्क, महर्षि मार्केंडश्वर यूनिवर्सिटी, नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, चाणक्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, साईं रॉयल कॉलेज, गोयल कलर लैब, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा एजुकेशनल लोन के स्टाल पर प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कोर्सों के बारे में जानकारी दी। 
 
इन विशेषज्ञों ने दिए टिप्स
माइंडलिंग काउंसिलिंग से काउंसलर दीपांकर त्रेहान और बरखा शर्मा, ओवसीज एजुकेशन- एशिया वर्ल्ड एजुकेशन से काउंसलर रेखा बंसल, बड़ी फॉर स्ट्डी से मनीष कुमार ने टेंशन दूर करते हुए कोर्सों की जानकारी दी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed