अमर उजाला इंपैक्ट: पुलिस ने कराई मुनादी, चीनी मांझा बेचने वालों की ड्रोन से निगरानी
सहारनपुर में चीनी मांझे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चलाए जा रहे अभियान के प्रति प्रशासन का सख्त रवैया दिखाई दिया। यहां आज अधिकारियों ने मुनार्द कराई कि चीनी मांझा बेचते पकड़े गए तो होगी कड़ी कार्रवाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के मांझे को लेकर अमर उजाला में लगातार चल रहे अभियान के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। रविवार को पुलिस ने कई थाना क्षेत्रों में मुनादी कराई, जिसमें आम जनता से भी अपील की गई कि यदि आसपास कोई दुकानदार चीनी मांझा बेचता है तो उसकी पुलिस से शिकायत करें। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी शुरू कर दी गई है।
दरअसल, चीनी मांझे को लेकर लेकर अमर उजाला ने 9 जनवरी से अभियान शुरू किया था। अभियान के तहत कहां-कहां पर बिक्री होती है और अब तक कितने हादसे हो चुके हैं इन्हें प्रमुखता से प्रकाशित किया जा रहा है। अभियान के बाद पुलिस भी अलर्ट हुई। थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चीन का मांझा बेचने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। इसके अलावा थाना मंडी पुलिस ने अपने क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी कराई। उधर, एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि चीन के मांझे को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी तरह से बंद कराया जाएगा।
यहां हुई चीनी मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई
थाना कुतुबशेर पुलिस ने रामघाट कब्रिस्तान के पास से प्रतिबंधित चीनी मांझा बेचते हुए एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम आबिद उर्फ लाला है, जो नूरबस्ती का रहने वाला है। इसके पास से 3.090 किलो चीनी मांझा, सात गट्टू और 2200 रुपये की नकदी बरामद हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह रुपये उसने प्रतिबंधित चीनी मांझा बेचकर कमाए थे। इसके अलावा कुतुबशेर पुलिस ने मिगलानी बिल्डिंग के पास से दुकानदार मनीष को चीनी मांझा बेचते गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1.948 किलो मांझा, चार गट्टू, 15 गुच्छी और 1400 रुपये मिले हैं।