फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Foundation's Free Health Camp, More than 200 patients treated

अमर उजाला फाउंडेशन का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से ज्यादा मरीजों का हुआ इलाज

Wed, 30 May 2018 01:11 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Wed, 30 May 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation's Free Health Camp, More than 200 patients treated
निशुल्क चिकित्सा शिविर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में अमर उजाला फाउंडेशन का विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर बुधवार को रेलवे रोड चौराहा स्थित कनोहर लाल कृष्ण सहाय (केके) इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।शिविर में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक करीब 200 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग और आईएमए से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रही। टीम ने मरीजों का इलाज करने के साथ उन्हें निशुल्क दवाइयां भी मुहैया कराई।  

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन इससे पहले भी कई स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन मवाना, खरखौदा और गढ़मुक्तेश्वर में कर चुका है। इस शिविर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. वीके बिंद्रा, छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरोत्तम तोमर, मनोचिकित्सक डॉ. रवि राणा रहे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार, ईंएनटी डॉ. रजत कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज कुमार, दंत चिकित्सक डॉ. अमित सिवाच, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. प्रीति कुमार, फिजीशियन डॉ. राघव कुमार, डॉ. वीपी शर्मा, फार्मासिस्ट शकील और मंजू, इनके अलावा होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रजनीश भारद्वाज आदि रहे। सीएमओ डॉ. राजकुमार, केके इंटर कॉलेज के प्रधानायार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह के साथ अमर उजाला की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed