फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Exclusive Report: There will be more winter in western UP this year

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: इस बार ज्यादा सितम ढाएगा सर्दी का मौसम, पढ़िए खास रिपोर्ट

Thu, 05 Nov 2020 11:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 05 Nov 2020 11:55 AM IST
सार

  • इस बार ज्यादा सितम ढाएगा सर्दी का मौसम 
  • दीपावली के आसपास मिल सकती है थोड़ी राहत

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive Report: There will be more winter in western UP this year
सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार सर्दी ज्यादा आक्रामक होगी। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि दिवाली से पहले तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन, बाद में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। इस समय रात का तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए लेकिन, यह 11 डिग्री के पास पहुंच गया है। इससे भी सर्दी ज्यादा होने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन


इस बार देश में मानसून काफी अच्छा रहा है। कई राज्यों में मानसून के अंतिम दौर में भी झमाझम बारिश हुई। हालांकि पश्चिमी यूपी में बारिश कम हुई है। बावजूद इसके इस बार सर्दी का मौसम देर तक रहेगा। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में ही रात के तापमान में अत्यधिक गिरावट आई है। इस समय वातावरण में धूल अधिक है। धूल छंटने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी का दिखेगा असर
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में इसका असर दिखेगा और मैदानी इलाकों के लोग कंपकंपाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेहत का रखना होगा ध्यान 
डॉक्टरों का कहना है कि बदल रहे मौसम में ठंड से बचाव के लिए दिन में भी हल्के गरम कपड़े पहनना शुरू कर देना चाहिए। छोटे बच्चों के अलावा बुजुर्गों की सेहत का पहले से ज्यादा ध्यान रखना होगा।

यह भी पढ़ें: विदेशी पक्षियों से गुलजार हुई हस्तिनापुर सेंक्चुअरि, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत नजारा

इस तरह रहा रात का तापमान 
  वर्ष       तापमान 
  2020      11.4 
  2019      14.6 
  2018      15.5 
  2017     13.9 
  2016      14.9 

वर्ष         तापमान 
  2015      15.9 
  2014     17.5 
  2013       16.8 
  2012      14.7 
  2011      15.8 
(नोट: आंकड़े मौसम वैज्ञानिकों से लिए गए हैं।)

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed