एक्सक्लूसिव: सीएम योगी की निगरानी में रिकॉर्ड, फिर भी नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान, खुली अफसरों की पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधान पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों का निस्तारण हकीकत से कोसों दूर है। लंबित शिकायतें और शिकायत करने वालों के संतुष्ट न होने से स्पष्ट है कि इस मामले में कागजी खानापूरी ज्यादा की जा रही है। यह हाल तब है जब पोर्टल की शिकायतों का रिकॉर्ड मुख्यमंत्री की निगरानी में रखा गया है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी से दो दिन पहले इसी लापरवाही को लेकर जिलाधिकारियों से लेकर जिलों के पुलिस प्रमुखों के पेंच कसे हैं।
नगर निगम में ऐसे मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है। बावजूद इसके यहां की ज्यादातर शिकायतों को यह कह कर निस्तारित बता दिया गया है कि शिकायतकर्ता और संबंधित अधिकारी के बीच बात हो गई है। बाद में जवाब देने वाले अधिकारी से लेकर उनके मातहत इसे भूल गए। नतीजा, समस्याएं जस की तस हैं और शिकायतकर्ताओं को पोर्टल पर शिकायत करने से भी भरोसा उठता जा रहा है।
केस -1
वार्ड 52 की गोपाल वाटिका पीएल शर्मा कॉलोनी के निवासी अंकुर बंसल ने 17 दिसंबर, 20 को कॉलोनी में 15 फुट नाली और दो मेनहोल के ढक्कन टूटे होने की शिकायत की थी। निगम अधिकारियों ने शिकायत का निस्तारण यह कहते हुए कर दिया कि शिकायतकर्ता की जेई की वार्ता हो गई है। कार्य का एस्टीमेट तैयार कर धन स्वीकृत कराकर काम कराया जाएगा। बंसल का कहना है कि उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया है और न ही मौके पर आकर समस्या देखी है।
केस -2
जयभीमनगर निवासी राहुल ने यहां की गली नंबर 11 में स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग पांच जुलाई, 20 को की थी। नगर निगम ने तीन दिन बाद ही आठ जुलाई को ही शिकायत का निस्तारण यह कहते हुए कर दिया था कि शिकायतकर्ता से वार्ता कर ली गई और बता दिया गया कि उनकी शिकायत ईईएसएल प्रतिनिधि को दे दी है। जल्द ही स्ट्रीट लाइट लगा दी जाएगी। इसके बाद सात महीने बीत चुके हैं लेकिन, स्ट्रीट लाइट का अता-पता नहीं है।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: आखिर चल गया मोस्ट वांटेड बद्दो की कोठी पर बुलडोजर, देखिए तस्वीरें
केस -3
इसी तरह रोहटा रोड के हरवंश नगर निवासी विद्या भूषण पाल ने कॉलोनी से कूड़ा नहीं उठाए जाने की शिकायत 24 नवंबर, 20 को की थी। निगम ने इसे भी निस्तारित दिखा दिया। जबकि विद्या भूषणपाल का कहना है कि सफाई कर्मचारी हर घर से सफाई करने और कूड़ा उठाने के 200 रुपये मांग रहा है। शिकायत का समाधान नहीं हो सका है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेद्र सिंह का कहना है कि वह मामले को दिखवाकर कार्रवाई कराएंगे।
नगर निगम जल्द ही लल्लपुरा नई बस्ती में पब्लिक टॉयलेट का निर्माण कराएगा। यह दावा उन्होंने सरिता कर्दम द्वारा की गई शिकायत के जवाब में किया है। जवाबी पत्र में कहा गया कि भविष्य में बनने वाले पब्लिक टॉयलेट की सूची में इसे भी शामिल कर लिया जाएगा। इसके अलावा कूड़ाघर को शिफ्ट करने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जगह मिलते ही कूड़ाघर शिफ्ट कर दिया जाएगा
जनसुनवाई
आपने प्रदेश सरकार के इस पोर्टल पर शिकायत की है और आपकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है या आप आधे-अधूरे जवाब से संतुष्ट नहीं हैं तो हम आपकी मदद करेंगे। इस प्रक्रिया में जिम्मेदार अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। आप अपनी लंबित समस्या पूरे ब्योरे और दस्तावेजों के साथ मोबाइल नंबर 7617566168 पर व्हॉटसएप करें। इसे ई-मेल mrt-cityreporter@ mrt.amarujala.com पर भी भेजा जा सकता है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/