एक्सक्लूसिव: आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार में मिलेगा राशन, पढ़िए अमर उजाला की ये रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को मिलने वाला पोषाहार बंद होने के बाद अब उन्हें कच्चा राशन दिया जाएगा।
शासन ने राशन के साथ दूध और घी का वितरण भी इसी माह से करने के आदेश दिए हैं, लेकिन इस माह बच्चों और महिलाओं को दूध और घी नहीं मिल पाएगा। आनन-फानन में लागू की जा रही इस योजना को लेकर जिले में अफरातफरी की स्थिति है। फिलहाल राशन डीलरों के पास राशन पहुंच गया है।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत छह माह से छह वर्ष आयु के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और किशोरियों को पोषाहार का वितरण किया जाता है। अगस्त माह तक मेरठ की एक कंपनी ने पोषाहार में पंजीरी का वितरण किया, लेकिन इसके बाद वितरण बंद हो गया।
शासन ने अब पोषाहार वितरण की जिम्मेदारी गांवों में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों को दी है। ये समूह पोषाहार तैयार करके उपलब्ध कराएंगे, लेकिन जब तक पोषाहार तैयार करने की व्यवस्था न हो जाए तब तक कच्चे राशन, दाल का प्रतिमाह और स्किम्ड दूध (पाउडर) और घी का त्रैमासिक आधार पर वितरण किया जाएगा।
शासन ने इसी माह से दूध और घी देने के आदेश दिए हैं, लेकिन जनपद में इस माह वितरण नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: एक साल से साफ नहीं हुए ओवरहेड टैंक, खुली नगर निगम की पोल, ऐसा है इस शहर का हाल
113618 बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों को होगा वितरण
जिले में 985 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक लाख 13 हजार 618 बच्चे, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं, किशोरियां और अति कुपोषित बच्चे पंजीकृत हैं।
इन सभी को इसी माह से गेहूं, चावल और दाल उपलब्ध कराई जाएगी।
डीलर से लेंगे राशन और दाल की होगी खरीद
स्वयं सहायता समूह राशन डीलर से गेहूं और चावल लेंगे, जबकि दाल खरीदेंगे। इसके बाद उसे पैक करके वितरण करेंगे। दूध और घी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी प्रादेशिक कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (पीसीडीएफ) की होगी। इसका भुगतान शासन स्तर से किया जाएगा। दाल स्वयं सहायता समूह खुद खरीदेंगे। पैसा डीसी एनआरएलएम के माध्यम से समूहों को दिया जाएगा।
त्रैमासिक आधार पर दिया जाएगा दूध और घी
दूध और घी का वितरण तीन माह में एक बार किया जाएगा। छह माह से तीन माह के बच्चे को 450 ग्राम देसी घी और 400 ग्राम स्किम्ड दूध, तीन वर्ष से छह वर्ष के बच्चे को 400 ग्राम स्किम्ड दूध, गर्भवती, महिला एवं किशोरियों को 450 ग्राम देसी घी और 750 ग्राम स्किम्ड दूध, गंभीर कुपोषित बच्चे को 900 ग्राम देसी घी और 750 ग्राम स्किम्ड दूध हर तीन माह बाद दिया जाएगा।
लाभार्थियों को हर माह दिया जाएगा राशन
छह माह से तीन वर्ष के बच्चे : 1.5 किलो गेहूं, एक किलो चावल, 750 ग्राम दाल
तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चे: 1.5 किलो गेहूं और एक किलो चावल
गर्भवती व धात्री महिला एवं किशोरी : दो किलो गेहूं, एक किलो चावल और 750 ग्राम दाल
अति कुपोषित बच्चे: 2.5 किलो गेहूं, 1.5 किलो चावल और 500 ग्राम दाल
प्रतिमाह राशन की आवश्यकता
राशन क्विंटल
गेहूं 1842.41
चावल 1139.74
दाल 600.00
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/