फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Exclusive: License renewal hangs, Jan Aushadhi Center closed for a month in baghpat

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: लाइसेंस नवीनीकरण लटका, यूपी के इस जिले में एक महीने से बंद पड़ा जन औषधि केंद्र 

Wed, 18 Nov 2020 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Nov 2020 11:31 AM IST
सार

- मरीजों को दवाइयों के लिए चुकानी पड़ रही अधिक कीमत 
- जिला अस्पताल के परिसर में स्थापित किया गया था जन औषधि केंद्र

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: License renewal hangs, Jan Aushadhi Center closed for a month in baghpat
जन औषधि केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरीजों को सस्ते दामों पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए खोले गए जन औषधि केंद्रों के लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण बागपत जिला अस्पताल के परिसर में स्थिति प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर ताला लटक गया है। लोगों को महंगे दामों पर दवाईयां खरीदनी पड़ रही है। केंद्र शुरू करने का मकसद आमजन को सस्ती और अच्छी दवाईयां उपलब्ध कराना था। मगर, लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


नवीनीकरण का कर रहे इंतजार
केंद्र संचालक फार्मासिस्ट कपिल कुमार का कहना है कि अनुबंध न होने के कारण 20 अक्तूबर से जनऔषधि केंद्र बंद है। शासन स्तर से केंद्र खोलने के लिए अभी कोई आदेश नहीं मिला है। शासन के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


50 से 90 फीसदी कम दाम पर मिलती है दवाइयां
जन औषधि केंद्र के संचालक फार्मासिस्ट कपिल कुमार का कहना है कि केंद्र पर अधिकांश दवाइयां 50 फीसदी कम दाम में उपलब्ध होती है। कुछ दवाइयां के दाम तो बाजार से 90 फीसदी तक कम है। केंद्र पर सबसे अधिक शुगर, बीपी, हार्ट, थाइराइड व एंटी एनर्जिक दवाइयों की बिक्री होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना पहुंच रहे थे 400 मरीज
जन औषधि केंद्र पर रोजाना चार सौ मरीज दवाइयां खरीदने पहुंच रहे थे। अब मरीजों को मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।

जन औषधि केंद्र का अनुबंध शासन स्तर पर निर्धारित होता है। अनुबंध का नवीनीकरण होते ही केंद्र का पुन: संचालन शुरू कराया जाएगा। - वैभव बब्बर, ड्रग्स इंस्पेक्टर।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed