फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The difficulties will be easy, the floor will be easy

मुश्किलों का करें सामना, आसान होगी मंजिल

Tue, 02 Jul 2019 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
The difficulties will be easy, the floor will be easy
सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देतीं छात्राएं।
मेरठ। आपके साथ कुछ गलत होता है तो चुपचाप रहकर उसे सहें नहीं बल्कि सामना करें। जब परेशानी का सामना करेंगे तो उसका हल भी निकलेगा। अपने आसपास कोई बाल विवाह, बाल यौन शोषण, अपराध या छेड़छाड़ दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं और अपनी सुरक्षा करें। बालिकाओं क ो अपनी सुरक्षा स्वयं करने का यह हुनर एसपी देहात अविनाश पांडेय ने सिखाया। सोमवार को सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज सरायलाल दास में बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान का शुभारंभ हुआ। पुलिस, जिला प्रशासन व अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत यह आयोजन हुआ। आयोजन का शुभारंभ एसपी देहात अविनाश पांडेय ने किया। विद्यालय की प्रिंसिपल सुषमा गुप्ता ने स्वागत किया। छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

एसपी देहात अविनाश पांडेय ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए छात्राओं क ो बालिका एवं महिला सुरक्षा के लिए संचालित कन्या सुमंगल योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस को शत्रु नहीं मित्र समझें। आपके साथ या अपने आसपास, सहेली या किसी बच्चे से कहीं भी कोई अपराध, बाल विवाह, छेड़खानी, गुड टच बेड टच या गलत घटना होती देखें तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। डायल 100, 181, 1090 या 1098 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर निकट के थाना, चौकी पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता पहचान गुप्त रखना चाहे तो पुलिस पूरी मदद करेगी। छात्राओं को साइबर सिक्योरिटी की भी जानकारी दी। इस दौरान एसपी देहात ने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए और छात्राओं से शक्ति परी बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्यूटीएप, फोटो एप जैसी मोबाइल एप को डाउनलोड न करें। आपके साथ छेड़खानी हो तो चिल्लाएं ताकि भीड़ आपके सहयोग के लिए आ जाए। अगर आपको लगता है कि किसी स्पॉट पर लड़के खड़े होकर कमेंट्स करते हैं तो उस जगह के बारे में पुलिस को बताएं। सवाल उठाएं चुप न रहें।
विज्ञापन

आयोजन में डिप्टी सीपीओ महेश कुमार कर्णवाल, डीपीओ शत्रुघन कनौजिया, शिक्षा विभाग से एएओ नीरज वर्मा, मंडलीय सलाहकार यूनिसेफ गुरमुख सिंह लांबा, अपराजिता अभियान की सदस्य संकल्प संस्था से अतुल शर्मा, मल्हू सिंह इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरा तोमर, जनहित फाउंडेशन की संचालिका अनीता राणा, सारथी संस्था की संचालिका कल्पना पांडे, काव्यांजलि संस्था की निदेशिका प्रीति त्यागी, सुरभि परिवार से दिनेश तलवार, स्कूल की शिक्षिका मंजू विश्नोई, शबाना, अलका शर्मा, प्रीति राणा, मेघा वर्मा, पूनम माहेश्वरी, पुष्पांजलि व प्रीति मोहता ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेयरपिन, पेंसिल, मोबाइल, ईयरफोन क ो बनाएं हथियार
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान अभियान के सदस्य उप्र शोतोकाई संघ की ओर से शिहान सिराज अहमद, शिहान दिनेश की टीम ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए। टीम के सदस्यों ने छात्राओं को उनके पास मौजूद छोटी-छोटी चीजों हेयरपिन, पेंसिल, पेन, ईयरफोन, मोबाइल, पर्स, आईकार्ड, रूमाल, दुपट्टा, कंगन, नाखून, रजिस्टर, पानी की बोतल को हथियार बनाकर प्रयोग करने के टिप्स दिए। ऑटो या बस में सफर के दौरान होने वाली छेड़छाड़ से कैसे बचें, कैसे इसका मुंहतोड़ जवाब दें इसका डेमो दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिया बालिका सुरक्षा का संदेश
मल्हू सिंह कन्या इंटर कॉलेज मटौर दौराला की छात्राओं ने प्रिंसिपल डॉ. नीरा तोमर के निर्देशन में बालिका शिक्षा, एसिड अटैक व बालिका सुरक्षा पर नाटिका का मंचन किया। बीट्स ऑफ डांस एकेडमी से निर्देशक समीर खुर्शीद के निर्देशन में तनीषा भाटिया, अवनी सिंघल, स्वाति व उरोज ने डांस के जरिए बालिका सुरक्षा को दिखाया। सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से बालिका सशक्तीकरण का संदेश दिया
आज होगा मवाना तहसील में आयोजन
बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को तहसील मवाना में आयोजन होगा। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी अनिल ढींगरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed