फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Blood Donation Camp: Donate blood on camp on 14th June in Meerut

अमर उजाला ब्लड डोनेशन कैंप: जरूर करें रक्तदान, बचाएं चार लोगों की जान

Thu, 13 Jun 2019 03:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jun 2019 03:57 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Blood Donation Camp: Donate blood on camp on 14th June in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

खून कुदरत की अनूठी देन है। इसका कोई विकल्प नहीं है। एक बार रक्तदान कर चार जानें बचाई जा सकती हैं। एक यूनिट खून से निकाले जाने वाले कंपोनेंट लाल रक्त कोशिकाएं, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और क्रायोप्रेसिपिटेट तमाम तरह की बीमारियों से लड़ने में मरीजों की मदद करते हैं। लोगों की जिंदगी बचाने के इसी उद्देश्य से अमर उजाला का मेगा रक्तदान शिविर शुक्रवार (14 जून) को लगाया जा रहा है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर रक्तदान के जरिए महादान कर सकते हैं। 

विज्ञापन


रक्तदान करने के बाद आप पहले की तरह ही कामकाज कर सकते हैं। इससे शरीर में किसी तरह की कमी नहीं आती है। रक्तदान के दौरान 300 मिली रक्त लिया जाता है। शरीर इस रक्त की आपूर्ति महज 24 से 48 घंटे में कर लेता है। 
विज्ञापन


यहां लगाए जाएंगे शिविर 
घंटाघर स्थित प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय का ब्लड बैंक, लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज का ब्लड बैंक, मोदीपुरम स्थित कोटपाल नर्सिंग होम। इन शिविरों में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक रक्तदान किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कर सकते हैं रक्तदान 
- उम्र 18 से 55 साल के बीच हो 
- हीमोग्लोबिन 12 ग्राम-डेसीलीटर हो 
- पल्स 50 से 100 प्रति मिनट हो 
- 45 किलो हो वजन

यह करें रक्तदान से पहले 
- आधा घंटा पहले किसी नशीली वस्तु, तंबाकू, सिगरेट का सेवन न करें 
- अधिक चाय और कॉफी न पिएं 
- रक्तदान से पहले भरपूर नींद लें

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed