फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Aparajita campaign, daughters vowed to fight against women crime

अपराजिता अभियान: बेटियों ने महिला अपराध के खिलाफ चुप्पी तोड़ने का लिया संकल्प

Sat, 15 Dec 2018 09:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 15 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita campaign, daughters vowed to fight against women crime
अपराजिता अभियान - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की प्रेरक पहल अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स के तहत चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने जोश और जज्बे के साथ महिला अपराध के विरुद्ध चुप्पी तोड़ने का संकल्प लिया। जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल ने कहा कि बेटियां ईश्वर की वरदान हैं। उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अपराजिता अभियान नई मिसाल बनेगा। गीत, कविता, भाषण और नाटिका के माध्यम से छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।  

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल ने किया। मुख्य अतिथि आंचल ने कहा कि डरे नहीं, झिझके नहीं और अपने को कमजोर न समझें। देश दुनिया में महिलाओं ने अपनी लगन, प्रतिभा और परिश्रम से ऊंचाईयां हासिल की है। ऐसा कुछ नहीं है, जो बेटियां नहीं कर सकतीं। वे खुद छोटे से परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पंचायत चुनाव में नामांकन के वक्त उन्हें राजनीति के बारे में कुछ मालूम नहीं था। जनसहयोग मिला और उन्हें दायित्व निभाने का मौका मिला। इससे पूर्व, छात्रा दीपिका और नीतू ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संस्था अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ और प्राचार्या डॉ सविता वशिष्ठ ने अतिथियों का बैज लगा कर स्वागत किया। छात्रा शालिनी, दीपिका और रीतिका ने स्वागत गीत गाया। नाटिका बेटी नहीं बचाओगे-बहू कहां से लाओगे, के मंचन से कन्या भ्रूण हत्या बंद करने का संदेश दिया। शिक्षिका मीरा अग्रवाल द्वारा संचालित नाटिका में पायल, आकृति, दीपा, सोनिया, शिवानी, प्रीति और आंचल ने भाग लिया। छात्रा फरहत ने बेटियां की शान में कविता सुनाई। शिक्षिका सत्या वर्मा ने प्रेरक पंक्तियों से छात्राओं को जागरूक किया। प्राचार्या डॉ  सविता वशिष्ठ ने कहा कि अपराजिता की मुहिम समाज में सकारात्मक माहौल पैदा करेंगी। शिवानी त्यागी, मोनिका त्यागी, नीरू श्रीवास्तव, प्राची, मोनिका, अतर सिंह, जितेंद्र आर्य, निकिता त्यागी आदि का सहयोग रहा। संचालन सत्या वर्मा ने किया।

विज्ञापन

स्वस्थ जीवन के दिए टिप्स 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला रोग विशेषज्ञा डॉ सुधा गुप्ता ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन अपनाने के टिप्स दिए। हम होंगे कामयाब, एक दिन पूरा है विश्वास, गीत से जोश भरा। डॉ सायरा परवीन ने कहा कि महिला संबंधित रोगों के प्रति जन जागरूकता जरूरी है। बेटियां और महिलाएं बेझिझक बीमारियों को लेकर गंभीर बने। कुपोषण एक बड़ी समस्या है। उधर, पॉवर एंजिल से जुड़ी महिला कांस्टेबल प्राची और राजरानी ने डायल 100 और महिला हेल्प लाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। 

पोस्टर प्रतियोगिता से दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश 
महिला हिंसा के विरुद्ध आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में चार कॉलेजों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा दस की छात्रा मंजू प्रथम,  प्रविता और शदफ द्वितीय चुनी गई। गांधी इंटर कॉलेज की मुस्कान को तीसरा स्थान मिला। दूसरे वर्ग में नालंदा पब्लिक स्कूल की कशिश, आंचल और फरहत को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज की वर्षा प्रथम, दीपा पुंडीर और प्रीति द्वितीय तथा आकृति त्यागी तृतीय रही। सुमाइना, अजरा को सांत्वना पुरस्कार मिला। जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मेधावी छात्रा मुस्कान को भी पेंटिंग भेंट की गई। 

छात्राओं और शिक्षिकाओं ने भरे शपथ पत्र 
छात्राओं, शिक्षिकाओं और अतिथियों ने नारी गरिमा को बढ़ाने के संकल्प के साथ शपथ पत्र भरे। नालंदा पब्लिक स्कूल, गांधी इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज आदि की छात्राएं भी शामिल रहीं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed