फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Affinity: Corona destryed Monica family happiness in muzaffarnagar

अमर उजाला अपनत्व : कोरोना ने छीनी मोनिका के परिवार की खुशी, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, रहने को नहीं घर

Tue, 01 Jun 2021 10:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Jun 2021 10:45 AM IST
सार

पति की मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया। मकान मालिक ने भी मकान खाली करा लिया। फिलहाल रामपुरी में रहने वाले पिता ब्रजमोहन त्यागी के पास दोनों बच्चों को लेकर मोनिका रह रही है।

विज्ञापन
Amar Ujala Affinity: Corona destryed Monica  family happiness in muzaffarnagar
अपने बच्चों के साथ मोनिका। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण के कहर ने अनेक परिवारों को तबाह कर दिया। किसी का सुहाग छीन गया, किसी का बेटा चला गया। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं कई बच्चों से मां का आंचल भी सदा के लिए छीन गया। मुजफ्फरनगर  के उत्तरी रामपुरी निवासी मोनिका की खुशियां भी कोरोना संक्रमण ने छीन ली।

विज्ञापन


पति दीपक की मौत के बाद रहने के लिए मकान तक नहीं रहा। घर मालिक ने किराए पर रहने वाली मोनिका से मकान खाली करा लिया। अब मोनिका कैसे बच्चों का भविष्य संवारेगी, यह चिंता उसे सता रही है। फिलहाल वो दोनों बेटों को लेकर अपने पिता के घर रह रही है।
विज्ञापन


शहर के उत्तरी रामपुरी निवासी दीपक त्यागी (34) गुजरात प्रांत में एक पेपर मिल में नौकरी कर रहा था। यहां शहर में पत्नी मोनिका दोनों बेटों रुद्र (10) और (कुंज) के साथ रह रही थी। परिवार में हर खुशी थी। मगर, कोरोना संक्रमण ने उनके परिवार की खुशियों को छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने पर गुजरात में भी पाबंदी लगी तो दीपक 10 अप्रैल को यहां घर आ गया। कुछ दिनों बाद अचानक उसे तेज बुखार हुआ। दवाई लेने पर आराम नहीं मिला। जिला अस्पताल में जांच कराई, तो कोरोना संक्रमण से पीड़ित मिला। डॉक्टरों ने घर में आइसोलेट कर दिया, मगर तबीयत बिगड़ती चली गई।

ऑक्सीजन लेवल कम होने पर 27 अप्रैल को मोनिका उसे लेकर प्राइवेट डॉक्टरों के यहां गई, मगर बेड खाली नहीं मिला। जिला चिकित्सालय में उसे लेकर आई तो दीपक को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, लेकिन वहां भी बेड नहीं मिला।

ऑक्सीजन कम होने के कारण 28 अप्रैल को दीपक ने दम तोड़ दिया। परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया। दीपक की मौत के बाद परिवार आर्थिक संकट में आ गया। मकान मालिक ने भी मकान खाली करा लिया। फिलहाल रामपुरी में रहने वाले पिता ब्रजमोहन त्यागी के पास दोनों बच्चों को लेकर मोनिका रह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed