फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Amar Ujala Abhiyan Education: Students-teachers connect emotionally, studies will be better

अमर उजाला अभियान शिक्षा: भावात्मक रूप से जुड़ें छात्र-शिक्षक, पढ़ाई होगी बेहतर   

Thu, 24 Mar 2022 10:51 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Mar 2022 10:51 AM IST
सार

कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षाओं से बच्चों में आए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। नए सत्र से स्कूलों ने शुरू की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan Education: Students-teachers connect emotionally, studies will be better
अमर उजाला अभियान शिक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

नए सत्र में पढ़ाई को और भी बेहतर बनाने के लिए स्कूलों ने तैयारी शुरू कर दी है। कोरोना के बाद छात्र और शिक्षकों को भावात्मक रूप से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। जिससे पढ़ाई का माहौल बेहतर बन सके। कक्षाओं में बच्चों की संख्या भी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम आयोजित कर अभिभावकों से भी संपर्क साधा जाएगा। 

विज्ञापन


एक अप्रैल से स्कूलों कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद सहोदय स्कूल कॉम्पलेक्स विद्यार्थियों के लिए मिशन अप्रैल की शुरुआत कर रहा है। ऑनलाइन कक्षा में वर्चुअल उपस्थिति के कारण शिक्षक और विद्यार्थी के बीच होने वाला वह भावनात्मक जुड़ाव नहीं हो पाया। बच्चे मानसिक रूप से भी कमजोर हो गए। अब स्कूल खुलने पर इस पर भी काम किया जाएगा। 
विज्ञापन


एमपीएस ने की पहल
कोरोना काल मे मेरठ पब्लिक स्कूल ने अच्छी पहल की। संक्रमण के कारण यदि किसी विद्यार्थी के अभिभावक की मृत्यु हुई तो उस बच्चे की फीस पूरी तरह से माफ की गई। प्रबंधक वर्ग ने ऐसे बच्चों को काफी छूट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों को भी देना होगा साथ
ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों में लिखने और पढ़ने की क्षमता में कमी देखने को मिली है। इसमें अभिभावकों को भी साथ देन होगा। बच्चों को घर पर न्यूजपेपर रीडिंग कराएं और घर पर ही रोजाना लेखनी लिखाएं। मिशन अप्रैल में बच्चों के मानसिक विकास पर भी कार्य होगा। - गोपाल दीक्षित, सचिव सहोदय

शिक्षक और विद्यार्थियों का लगाव वापिस लाना होगा
शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच होने वाला लगाव फिर से लाना होगा। ऑफलाइन कक्षा में ही छात्र व शिक्षक एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं। शिक्षक बच्चों पर ठीक से नजर भी रख सकते हैं। ऑनलाइन कक्षा में बच्चों के लिखने की क्षमता और एकाग्रता में कमी दिखाई दी है। - एके दूबे, प्रधानाचार्य, दीवान पब्लिक स्कूल

समझ में आई कमी 
ऑनलाइन के बाद ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हुईं तो विद्यार्थियों में समझ की कमी भी नजर आई। बच्चों के विकास पर भी असर पड़ा। अब हर चीज पर काम करना होगा। बच्चों को कोविड प्रोटोकॉल के पालन के बारे में भी बताया जाएगा। - सपना आहूजा, प्रधानाचार्या, एमपीजीएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed