फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Along with education, children will also be given sanskaas in Gurukul.

Meerut News: गुरुकुल में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को दिए जाएंगे संस्कार

Sat, 18 Oct 2025 07:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 18 Oct 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Along with education, children will also be given sanskaas in Gurukul.
हस्तिनापुर। कस्बे के सर्वदा जयते सेवा न्यास स्थल पर शनिवार को एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें बाल गुरुकुल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय के शिलान्यास के बारे में बताया गया। संस्थापक निदेशक आचार्य रश्मि आर्या ने बताया कि आने वाले 7 से 9 नवंबर तक कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय और बाल गुरुकुल का शिलान्यास भी किया जाएगा। हस्तिनापुर क्षेत्र में होने वाला यह पहला कार्यक्रम है इसमें 151 कुंडिया यज्ञ होगा। गुरुकुल में बच्चों के रहने के लिए हॉस्टल की सुविधा होगी और यहां बच्चों को भारतीय सनातन, अध्यात्म, योग के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी सहित दुनिया की पांच भाषाओं का ज्ञान बच्चों को दिया जाएगा। यहां शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार भी दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम पूर्ण रूपेण सामाजिक एवं धार्मिक है। मवाना गन्ना समिति के अध्यक्ष विनोद भाटी ने कहा कि वैदिक पद्धति के आधार पर कार्यक्रम पूर्ण रूप से भव्य बनाया जाएगा इस अवसर पर मवाना सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष विनोद भाटी, संग्राम सिंह, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, मलक सिंह, रघुराज सिंह सरजीत सिंह नीरज शास्त्री आशीष गिरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed