फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   almash and yash save up from folowon

अलमाश और यश ने यूपी को फॉलोऑन से बचाया

Wed, 11 Dec 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
almash and yash save up from folowon
भामाशाह मैदान मे यूपी व रेलवे के बीच खेले जाते रणंजी ट्राफी मे यूपी के खिलाफ बौलिंग करते रेलवे के
मेरठ। रेलवे के 253 रनों के जवाब में दूसरे दिन खेलने उतरे यूपी के आधे से ज्यादा खिलाड़ी पिच पर टिक नहीं पाए। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज अलमास शौकत को छोड़कर एक के बाद एक खिलाड़ी पवेलियन लौटते गए। अमित मिश्रा के 38वें ओवर में 101 रन के स्कोर पर यूपी के तीन बल्लेबाज सौरभ कुमार, शिवम मावी और कप्तान अंकित राजपूत ने विकेट गवां दिए। इसके बाद टीम फॉलोऑन की स्थिति में पहुंच गई। लेकिन अलमास और यश ने यूपी को फॉलोऑन से बचाया। दोनों ने अंतिम विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन

चार दिवसीय मैच में यूपी को फॉलोऑन खिलाने के लिए रेलवे को 103 रन पर आलआउट करना था। 101 रन के स्कोर पर यूपी के 9 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद यूपी के बल्लेबाज अलमास व यश दयाल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने समझदारी भरी पारी खेली। गेंदबाजी में रेलवे के 5 विकेट लेने वाले यश दयाल ने अच्छी बल्लेबाजी का परिचय दिया। दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी विकेट के लिए अहम 74 रन जोड़े और टीम को फॉलोऑन से बचाया। अलमास ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए टीम का स्कोर 174 रन पर पहुंचाया। जबकि शीर्षक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह, मौ. सैफ, अक्शदीप नाथ, आर्यन जुयाल सस्ते में आउट हो गए थे।
विज्ञापन

कप्तान कर्ण शर्मा ने तोड़ी साझेदारी
अंतिम विकेट के लिए लगातार बढ़ रही साझेदारी रेलवे की परेशानी बढ़ा रही थी। इसके बाद कप्तान कर्ण शर्मा ने पेसरों को हटाकर खुद गेंद थामी। पहले ओवर में ही कर्ण की फिरकी पर अलमास शौकत को 83 रन के निजी स्कोर पर स्लिप में जीवनदान मिला। इसके बाद अलमास ने कर्ण के ओवर में शानदार छक्का जड़ दिया। लेकिन 54वें ओवर में कर्ण ने यश दयाल को क्लीन बोल्ड कर अंतिम विकेट की साझेदारी पर ब्रेक लगा दिया। पवेलियन लौटने पर यूपी के दोनों बल्लेबाजों का तालियों से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान कर्ण और शिवम मावी फिर आमने-सामने
यूपी के गेंदबाज मेरठ के सीना गांव निवासी शिवम मावी की घातक गेंदबाजी दूसरी पारी में भी जारी रही। दूसरी पारी में 78 रन की बढ़त के बाद रेलवे के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। यश दयाल के चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज मंगल महरूर के रूप में पहला विकेट गिरा। इसके बाद 11 रन के स्कोर पर प्रथम सिंह यश दयाल की गेंद पर मौ. सैफ को कैच थमा बैठे। नौवें ओवर में शिवम मावी ने जबरदस्त शुरुआत की। अपने पहले ही ओवर में दो बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया। शिवम ने पहली गेंद पर रेलवे के नितिन भिल्ले को और तीसरी गेंद पर नवनीत विर्क को शून्य पर चलता किया। शिवम ने 17वें ओवर में अरिंदम घोष को कीपर से कैच कराकर रेलवे के पांचवें विकेट का पतन किया। शिवम ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट झटके। 18 ओवर में 58 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद रेलवे के कप्तान कर्ण शर्मा और दिनेश मोर क्रीज पर हैं। बुधवार को शिवम मावी और कर्ण शर्मा फिर आमने सामने होंगे।

दिनेश मोर और अलमास शौकत बने टीमों के खेवनहार
रणजी मैच में रेलवे और यूपी के दो बल्लेबाजों ने संघर्ष किया और अपनी अपनी टीमों को मझदार से निकाला। पहली पारी में पहला रणजी मैच खेल रहे रेलवे के बल्लेबाज दिनेश मोर ने 91 रन नाबाद बनाकर अहम योगदान दिया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये दिनेश ने पहली पारी में एक छोर से न सिर्फ विकेट गिरने से बचाए रखा, बल्कि टीम के स्कोर को 253 रन तक पहुंचाया। ठीक इसी तरह यूपी के बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज अलमास शौकत ने अपनी टीम को मझदार से निकाला। ओपनिंग पर आये अलमास ने पहली पारी में अपना छोर संभाले रखा। जबकि दूसरे छोर से सभी 10 विकेट गिरे। अलमास ने नाबाद 92 रन बनाकर यूपी का स्कोर 175 तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाज शतक से तो चूक गये, लेकिन उनके कोच और मैनेजर ने उनके खेल की जमकर तारीफ की। यूपी के मैनेजर संजय झकमोला व रेलवे के बैटिंग कोच यूसुफ अली खान कहा कि ऐसी पारियां शतक से भी बड़ी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed