फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Allegation of defiling Dr. Ambedkar's board in Singhawali, uproar among villagers

Meerut: सिंघावली में डॉ. अंबेडकर के बोर्ड को गंदा करने का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 15 Dec 2025 12:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 15 Dec 2025 12:15 PM IST
सार

 मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर के बोर्ड के साथ कथित छेड़छाड़ के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: Allegation of defiling Dr. Ambedkar's board in Singhawali, uproar among villagers
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में बड़े मंदिर के पास लगे डॉ. भीमराव अंबेडकर के बोर्ड पर गुटखे से गंदा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा किया। मामले की सूचना पर कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, रविवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की नीयत से बोर्ड को गंदा कर दिया। सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने बोर्ड पर गुटखे के निशान देखे तो आक्रोश फैल गया और लोग एकत्र होकर विरोध जताने लगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: माननीयों की सवारी, बढ़ती गई रोडवेज की उधारी-45 साल दौड़ती रहीं VIP कारें, 8 करोड़ का बिल अटका

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। करीब पांच घंटे तक कोई गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। सूचना पर सीओ सरधना आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed