{"_id":"6a81f59e1c0e43338c02bb3c","slug":"allegations-of-trespassing-assault-and-vandalism-at-the-home-of-a-former-chairman-and-councilor-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113176-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूर्व चेयरमैन व सभासद के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूर्व चेयरमैन व सभासद के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। नगर के मोहल्ला कुरैशियान में रविवार को पूर्व चेयरमैन और सभासद के घर में घुसकर कुछ युवकों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
मोहल्ला कुरैशियान निवासी बशर नवाज ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे उनके पिता पूर्व चेयरमैन नैय्यर आलम कुरैशी कस्बे के मंडप से कार द्वारा घर लौट रहे थे। आरोप है कि तिरंगा चौक के पास कासिम के क्लीनिक के सामने रास्ते में एक बाइक खड़ी थी। कार का हॉर्न बजाने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि उक्त युवकों ने उनके पिता और सभासद नईम अनवर के घर में घुसकर गाली-गलौज की और उनके साथ मारपीट की। घर में रखे सामान में तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है। तहरीर में जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप भी लगाया गया है।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित पक्ष से जानकारी ली। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।