{"_id":"69e252dfe17d8a187c02fe35","slug":"allegations-of-rigging-in-wheat-procurement-bku-workers-meet-rakesh-tikait-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104753-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गेहूं खरीद में धांधली का आरोप, भाकियू कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गेहूं खरीद में धांधली का आरोप, भाकियू कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत से की मुलाकात
विज्ञापन
गेहूं खरीद में हो रही धांधली को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मिले स्रोत स्व
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद में धांधली के आरोपों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुलाकात की। किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्रों पर छोटे किसानों के गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है, जबकि बड़े किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी, उपाध्यक्ष सरदार सुंदर सिंह और सरदार जज सिंह ने बताया कि हस्तिनापुर क्षेत्र के कई क्रय केंद्रों पर किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे किसान अपने गेहूं की बिक्री के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन केंद्र संचालक उनकी उपज लेने के बजाय टालमटोल कर रहे हैं।
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी 20 एकड़ गेहूं की फसल कट चुकी है लेकिन अब तक गेहूं घर में ही पड़ा है। वह रोजाना क्रय केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिल रहा है। सुंदर सिंह ने आरोप लगाया कि गेहूं खरीद के साथ-साथ डीएपी और यूरिया की बिक्री में भी धांधली की जा रही है। किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे अगली फसल पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा पारदर्शी व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकारी इन दावों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की।
राकेश टिकैत ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।