फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of illegal occupation of government leased land, demand for investigation

Meerut News: सरकारी पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, जांच की मांग

Thu, 20 Nov 2025 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal occupation of government leased land, demand for investigation
एसडीएम ने मामले की जांच के लिए तहसीलदार को निर्देश जारी किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव बदरुद्दीन नगर नानू में सरकार द्वारा गरीबों को आवंटित की गई पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत विकास मंच के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कई लोग वर्षों से इस भूमि पर कब्जा जमाए बैठे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वास्तविक लाभार्थियों को धमकाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत विकास मंच के अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि वर्ष 1995 में राज्य सरकार ने गांव के पात्र लाभार्थियों को मेरठ-करनाल हाईवे के पास पट्टे आवंटित किए थे। इन पट्टाें पर कई लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया। पीड़ित पक्ष ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि एक स्थानीय प्रभावशाली व्यक्ति ने न केवल अपनी निजी भूमि बल्कि सरकारी पट्टा भूमि पर भी चाहरदीवारी कर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

शिवकुमार का कहना है कि लगभग एक सप्ताह पहले यही व्यक्ति अपने साथियों के साथ सरकारी भूमि पर बोरिंग कराने पहुंचा था। मामले की सूचना मिलते ही उन्होंने संबंधित लेखपाल को अवगत कराया। लेखपाल मौके पर पहुंचे और बोरिंग रुकवाकर स्थिति को नियंत्रित किया। संस्था ने मांग की है कि सरकारी भूमि से अवैध कब्जा तुरंत हटाया जाए और वास्तविक पट्टाधारियों को उनका अधिकार दिलाया जाए। शिकायतकर्ताओं में नंदू कश्यप, शाकिब, इमरान, वीरपाल सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि मामले की जांच के लिए तहसीलदार को निर्देश जारी किए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed