फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of encroachment on government road and well in Mahadev village

Meerut News: महादेव गांव में सरकारी रास्ते व कुएं पर अतिक्रमण का आरोप

Sun, 01 Feb 2026 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Allegations of encroachment on government road and well in Mahadev village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव महादेव में सरकारी रास्ते और कुएं पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत दी है।
ग्रामीण विकास, राहुल, विक्रम, सूरज, शोराज आदि का कहना है कि गांव के ही लोगों द्वारा लंबे समय से सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विरोध किया तो उन्हें मारपीट व झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में लेखपाल स्तर से भी अतिक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है, इसके बावजूद वर्तमान में अवैध रूप से नींव की खुदाई कराई जा रही है और भवन निर्माण की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 27 दिसंबर को भी प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अतिक्रमण के चलते न सिर्फ सरकारी रास्ता और कुआं प्रभावित हो रहा है, बल्कि विरोध करने वाले ग्रामीणों को जान-माल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाते हुए सरकारी रास्ते और कुएं को कब्जामुक्त कराया जाए। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed