{"_id":"69f8a96f5ab7b7ce6b068c59","slug":"allegations-of-encroachment-on-government-ponds-questions-raised-over-lack-of-action-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112227-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरकारी तालाबों पर अतिक्रमण का आरोप, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरकारी तालाबों पर अतिक्रमण का आरोप, कार्रवाई न होने पर उठे सवाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भ्रष्टाचार निवारण रिवोल्यूशन फ्रंट ने कस्बा सरधना में सरकारी तालाब और नजूल भूमि पर अवैध अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजा है।
संगठन के अध्यक्ष राजकुमार, सचिव निर्दोष कुमार और उपाध्यक्ष शफीक ने आरोप लगाया कि कस्बे में करीब 25 से अधिक सरकारी तालाबों और नजूल भूमि पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। इसके संबंध में 28 फरवरी को एसडीएम को साक्ष्य सहित शिकायत दी गई थी। आरोप है कि शिकायत दिए 40 दिन से अधिक दिन बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। संगठन का कहना है कि मामले में लापरवाही बरती जा रही है। संगठन ने मामले को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा बताते हुए उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला दिया है। संगठन ने जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से मामले में जांच कराकर अवैध अतिक्रमण हटवाने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।