{"_id":"6a05f557c038df14e102156e","slug":"allegations-of-assault-and-threats-in-the-tehsil-premises-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112333-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तहसील परिसर में मारपीट और धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तहसील परिसर में मारपीट और धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील परिसर में युवक और उसकी महिला मित्र के साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तरफ से दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गांव भूनी निवासी नलिन प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ तहसील सरधना में इकरारनामा निरस्त कराने के लिए एक अधिवक्ता के यहां आया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव भूनी निवासी अंकित और दीपक वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने नलिन प्रकाश और उसकी महिला मित्र के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि उसे और उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।