फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegations of arbitrary house tax collection spark anger among BJP leaders

Meerut News: मनमानी तरीके से गृहकर वसूली का आरोप, भाजपा नेताओं में आक्रोश

Fri, 16 Jan 2026 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Allegations of arbitrary house tax collection spark anger among BJP leaders
मेरठ। नगर निगम द्वारा गृहकर की वसूली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और एमएलसी अश्वनी त्यागी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम मनमाने तरीके से द्वारा गृहकर की वसूली कर रहा है इससे आम जनता में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

भाजपा नेता नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि मंगल पांडे नगर, चाणक्यपुरी, राम पैलेस, गंगानगर, भगवतपुरा, लक्ष्मणपुरी, गणेशपुरी और कसेरू बक्सर जैसे क्षेत्रों में गृहकर की निर्धारित दरें कम होने के बावजूद निगम द्वारा अधिकतम दर लगाकर कर वसूला जा रहा है। इससे भवन स्वामियों पर अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है। आरोप लगाया कि गृहकर में मिलने वाली छूट को लेकर भी नगर निगम द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। भवन स्वामियों को समय पर और नियमानुसार छूट नहीं दी जा रही, जबकि कुछ मामलों में सिफारिश के आधार पर आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। इससे निगम की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।
विज्ञापन

निगम के रिकॉर्ड के अनुसार विभिन्न सोसाइटियों में गृहकर की दरों में भारी अंतर सामने आया है। मंगल पांडे नगर में 84 पैसे, चाणक्यपुरी में 95 पैसे, राम पैलेस में 83 पैसे प्रति गज की दर निर्धारित है जबकि भगवतपुरा में 1.12 रुपये, लक्ष्मणपुरी और गणेशपुरी में 1.00 रुपये प्रति गज की दर से गृहकर वसूला जा रहा है। इसके बावजूद भी अधिकांश क्षेत्रों में 1.12 रुपये प्रति गज के हिसाब से ही कर वसूली की जा रही है जो नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि गृहकर को लेकर नगर निगम में आपत्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन उनका समाधान नियमानुसार न होकर सिफारिशों के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गृहकर की वसूली नियमानुसार हो रही हैं। सोसाइटी और मोहल्ले की अलग-अलग दरें हैं, उनके आधार पर ही वसूली हो रही हैं। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। हर शिकायत पर समाधान किया जाएगा। -एसके गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed