{"_id":"66a83edce33166e3320d3106","slug":"allegation-of-theft-of-rs-20-from-kanwad-creates-ruckus-among-kanwariyas-highway-jammed-meerut-news-c-14-1-gnd1003-612069-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ से 20 रुपये चोरी का आरोप लगा कांवड़ियों का हंगामा, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ से 20 रुपये चोरी का आरोप लगा कांवड़ियों का हंगामा, हाईवे जाम
विज्ञापन
कांवड़ियों के हंगामों की खबरों का संयुक्त पैकेज...एनएच-58, हापुड़ रोड पर कांवड़ियों का फूटा गुस्सा, कार में तोड़फोड़, पुलिस से धक्का मुक्की
कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, लोहियानगर क्षेत्र में आक्रोशित कांवड़ियों को शांत करने में लगी रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/कंकरखेड़ा/मोदीपुरम/दौराला/खरखौदा। एनएच-58 और हापुड़ रोड पर सोमवार को कई जगह कांवड़ियों ने हंगामा किया। मोदीपुरम में किशोर के कांवड़ से 20 रुपये चोरी करने का आरोप लगा कांवड़ियों ने हंगामा कर हाईवे जाम कर दिया। दूसरे समुदाय के आरोपी किशोर को पुलिस की गाड़ी से खींचने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। कंकरखेड़ा में कांवड़िये को टक्कर मारने के बाद गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई। हापुड़ रोड पर बाइक की टक्कर से कांवड़ खंड़ित होने पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित कांवड़ियों को शांत किया।
दिल्ली निवासी विक्रांत सोमवार को कांवड़ लेकर जा रहे थे। सुपरटेक कॉलोनी के सामने पूजा-अर्चना के बाद विक्रांत ने कांवड़ पर भगवान आशुतोष के सामने कुछ रुपये चढ़ाए। आरोप है कि इस दौरान दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोर वहां पहुंचे। किशोर पर कांवड़ से पैसे चोरी करने का आरोप लगाया और शोर मचाते हुए भाग रहे एक किशोर को पकड़ लिया। कांवड़ खंडित करने का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर दो कांस्टेबल पहुंचे और किशोर को अभिरक्षा में लेकर कांवड़ियों को समझाने का प्रयास करने लगे। मात्र 20 रुपये चोरी पर एक घंटे तक हंगामा हुआ। कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग व जाल को हाईवे पर डालकर मार्ग बंद कर दिया। इससे यात्रियों व हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे कांवड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
-- -
50 मीटर तक हुई पुलिस से धक्का-मुक्की
पुलिस किशोर को वाहन में बैठाकर थाने ले जाने लगी। तभी कांवड़ियों ने हंगामा करते हुए किशोर को जीप से खींच लिया और मारपीट की। इस दौरान 50 मीटर तक धक्का मुक्की हुई। सूचना पर पल्लवपुरम व दौराला पुलिस मौके पर पहुंच गई और किशोर को घेरा बनाकर बचाने की कोशिश की। कांवड़ियों ने पुलिस के साथ नोकझोंक व धक्कामुक्की की। पुलिस किसी तरह बच्चे को बचाकर थाने ले आई। तब गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। कांवड़िया मौके पर किशोर के परिवार को बुलाने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
मां ने मांगी माफी, तो मान गए कांवड़िये
सीओ किठौर अभिषेक पटेल व सीओ दौराला शुचिता सिंह ने कांवड़ियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। हिरासत में लिए गए किशोर से पूछताछ के बाद पुलिस किशोर की मां व दूसरे किशोर को लेकर मौके पर पहुंची। किशोर की मां ने कांवड़ियों से माफी मांगी। इसके बाद कांवड़िया शांत हुए। सीओ शुचिता सिंह ने अपनी गाड़ी से महिला व किशोर को उनके गांव छोड़ा। एसपी सिटी का कहना है कि किशोर ने बैग छुआ था। चोरी नहीं की।
-- -- -
कांवड़ खंडित होने पर मेरठ-बुलंदशहर हाईवे किया जाम
जिला हापुड़ के गांव सपनावत निवासी प्रवीण व केशव हरिद्वार से 51 लीटर की कलश कांवड़ लेकर हापुड़ की ओर जा रहे थे। दोनों कांवड़िया मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गांव अल्लीपुर कट के पास दुकान के सामने कांवड़ियों की लिए सुरक्षित की गई लाइन में अपनी कांवड़ रख कर आराम करने लगे। गांव अल्लीपुर निवासी कालू पुत्र रहसुद्दीन गांव जाने के लिए पीछे हटाकर निकालने लगा। तभी गंगाजल से भरे कलश खंडित हो गए।
कुछ ही देर में बड़ी संख्या में कांवड़िये एकत्र होकर हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया। पुलिस ने कांवड़ियों को हरिद्वार से लाकर रखे गए गंगाजल को देकर कांवड़ियाें को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कांवड़ियों ने वह गंगाजल लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हरिद्वार से दोबारा जल लाकर देने का आश्वासन दिया। तब कांवड़ियों ने आधे घंटे बाद जाम खोला। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी बाइक भी कब्जे में ली है।
-- --
हाईवे पर क्रेटा गाड़ी ने कांवड़िया को मारी टक्कर, जमकर तोड़फोड़
नेशनल हाईवे-58 पर डाबका कट पर क्रेटा गाड़ी ने सड़क पार कर रहे कांवड़िये गाजियाबाद निवासी हरिहर सिंह पुत्र राज सिंह को टक्कर मार दी। वह उछलकर सड़क पर जा गिरा। गाड़ी की टक्कर से कांवड़िया के पैर में चोट लग गई। मौके पर बड़ी संख्या में कांवड़िया इकट्ठे हो गए। आरोपी चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। जिसके बाद कांवड़ियों ने घेरकर गाड़ी रोक ली। गुस्साए कांवड़ियों ने लाठी-डंडों से गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। कांवड़ियों ने हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया और घायल कांवड़िया को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक की पहचान उदित निवासी शीतल खेड़ा सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
--