फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of stone pelting from religious place, ruckus in Khandak market

Meerut News: धार्मिक स्थल से पथराव करने का आरोप, खंदक बाजार में हंगामा

Fri, 23 Aug 2024 06:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Allegation of stone pelting from religious place, ruckus in Khandak market
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के खंदक बाजार स्थित धार्मिक स्थल से बृहस्पतिवार को पथराव करने का आरोप लगा व्यापारियों व लोगों ने हंगामा किया। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा व खंदक बाजार के प्रधान अंकुर गोयल व अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे और दूसरे पक्ष के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खंदक बाजार स्थित एक धार्मिक स्थल के मार्केट में सूर्यवंशम बिश्नोई की सूर्यवंशम टेक्सटाइल व तरुण अग्रवाल की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे एक धार्मिक स्थल की छत से कुछ देर के अंतराल पर ईंट-पत्थर सूर्यवंशम की दुकान के बाहर जाकर गिरे। इस घटना के बाद व्यापारियों ने असमाजिक तत्वों पर माहौल खराब करने के लिए पथराव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कुछ देर में दूसरे पक्ष से युवा सेवा समिति के संस्थापक बदर अली आदि भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने धार्मिक स्थल के अंदर पहुंचकर देखा तो कुछ बच्चे अंदर बैठे पढ़ाई कर रहे थे। छत पर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने आशंका जताई कि बंदरों ने धार्मिक स्थल से ईंट गिराई है। बदर अली ने भी घटना को सांप्रदायिक तूल न देने की अपील की। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने अधिकारियों से बात करते हुए घटना की जांच कराए जाने की मांग की। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed