फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of illegal occupation of government pond, complaint to DM

Meerut News: सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से की शिकायत

Thu, 01 Jan 2026 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal occupation of government pond, complaint to DM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील सरधना के गांव बटजेवरा में स्थित सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पुत्र बीर सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत कर तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
शिकायतकर्ता के अनुसार गांव में स्थित सरकारी तालाब राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। उस पर गांव के कुछ भूमाफिया द्वारा अवैध निर्माण कर लिया गया है। आरोप है कि कब्जाधारियों के पास निर्माण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने कई बार उप जिलाधिकारी सरधना को लिखित शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कार्रवाई न होने से कथित कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं और वह खुलेआम सरकारी भूमि पर कब्जा बनाए रखने की कह रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर शिकायतकर्ता को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले में संज्ञान लेते हुए सरकारी तालाब को कब्जामुक्त कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम डॉ. विजय कुमार सिंह ने एसडीएम को मामले में जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed