{"_id":"6acf81897c36a777100e0399","slug":"allegation-of-getting-land-registered-in-another-persons-name-without-a-sale-deed-complaint-lodged-with-the-sdm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113929-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिना बैनामे दूसरे के नाम जमीन दर्ज कराने का आरोप, एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिना बैनामे दूसरे के नाम जमीन दर्ज कराने का आरोप, एसडीएम से शिकायत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सलावा गांव निवासी प्रकाश चंद ने अपनी भूमिधरी जमीन को धोखाधड़ी से दूसरे के नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम सरधना को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने, जमीन पर कब्जा दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में बताया कि प्रकाश चंद पुत्र होशियार सिंह निवासी सलावा के नाम गांव में भूमि है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने लेखपाल के साथ मिलीभगत कर बिना उनकी जानकारी और बिना किसी बैनामे के जमीन दूसरे के नाम दर्ज करा दी। उन्होंने राजस्व अभिलेखों में कथित हेराफेरी किए जाने का आरोप लगाते हुए इस प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की है।
प्रकाश चंद ने प्रार्थनापत्र में कहा कि संबंधित भूमि का उनके पास कोई बैनामा नहीं है। उन्होंने जमीन के हस्तांतरण की वैधानिकता की जांच कराने और राजस्व अभिलेखों का निरीक्षण कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।