{"_id":"695bcc06e219c13461012d60","slug":"allegation-of-encroachment-on-cooperative-societys-land-meerut-news-c-73-1-smrt1027-105971-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सहकारिता समिति की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सहकारिता समिति की जमीन पर कब्जा किए जाने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। गांव रामपुर पावटी के पास स्थित साबुन गोदाम सहकारिता समिति की जमीन पर कुछ व्यक्तियों ने कब्जा कर जमीन पर दीवार बनाने का प्रयास किया। सरकारी जमीन पर कब्जे की जानकारी पर भाजपा नेताओं ने सहकारिता विभाग के उप आयुक्त एवं उप निबंधक ने शासन प्रशासन से शिकायत कर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मलियाना स्थित साबुन गोदाम सहकारी क्रय विक्रय समिति लिमिटेड की भूमि पर रामपुर पावटी के रकबे में मेरठ-बागपत हाईवे पर कोल्ड स्टोरेज बना है। करीब 20 वर्ष से कोल्ड स्टोरेज बंद है। इस कोल्ड स्टोरेज की कीमती करोड़ों रुपये की भूमि पर कई बार भूमाफिया ने कब्जा करने का प्रयास किया है। इस बेशकीमती जमीन पर कुछ व्यक्तियों ने दो-तीन दिनों से कब्जा कर नींव बनाने का काम कर रहे हैं। जमीन पर कब्जा की जानकारी सोमवार को स्थानीय भाजपा नेताओं को मिली।
उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमीन कब्जाने का विरोध किया। इसी बीच सहकारी समिति के सचिव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमीन पर कब्जा किए जाने की पुलिस से शिकायत की है। भाजपा नेताओं ने जिला अधिकारी, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता मेरठ मंडल सहित तमाम सहकारिता विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत भेजकर जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है।