{"_id":"6a46922cd99b95373e02e204","slug":"allegation-of-demolishing-farm-boundary-wall-using-a-jcb-crops-also-destroyed-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106054-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जेसीबी से खेत की चहारदीवारी गिराने का आरोप, फसल भी हुई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जेसीबी से खेत की चहारदीवारी गिराने का आरोप, फसल भी हुई नष्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सिवाया गांव निवासी किसान विजयपाल ने दो लोगों पर खेत की चहारदीवारी और फसल को जेसीबी से क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों आरोपी कम दाम में उनकी भूमि खरीदना चाहते हैं। उनके द्वारा इन्कार करने पर उन्होंने ऐसा कृत्य किया।
विजयपाल सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि सिवाया टोल प्लाजा के पास तीन भाइयों की करीब 18 बीघा पैतृक जमीन है। दो भाइयों विजयपाल और ओमपाल ने अपने हिस्से की जमीन पर चहारदीवारी करा रखी है, जबकि तीसरे भाई का हिस्सा खाली है। आरोप है कि 30 जून की रात महेश और अमरजीत अपने साथ जेसीबी लेकर पहुंचे। जेसीबी चालक ने आरोपियों के कहने पर खेत की चहारदीवारी गिरा दी और खड़ी फसल भी नष्ट कर दी, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
आरोप है कि घटना के दौरान महेश स्वयं जेसीबी पर मौजूद था, जबकि अमरजीत उसे निर्देश देता रहा। बताया कि दोनों आरोपी उन पर जमीन कम दाम में बेचने का दबाव बना रहे थे। इन्कार करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विजयपाल ने मामले की सूचना पीआरवी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को पकड़ लिया और जेसीबी कब्जे में ले ली। जबकि अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।