फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   allegation of curruption on junior engineer

ठेकेदारों ने 70 करोड़ बकाया मांगा, जेई पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Sat, 28 Sep 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
allegation of curruption on junior engineer
मेरठ। 70 करोड़ के बकाए भुगतान की मांग को लेकर ठेकेदारों ने शुक्रवार को निगम निर्माण विभाग में हंगामा कर दिया। चीफ इंजीनियर के मौके पर न पहुंचने के कारण ठेकेदार सहायक अभियंता से मिले। ठेकेदारों ने एक जेई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए स्थानांतरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

ठेकेदार विपिन त्यागी, अतुल दीक्षित के नेतृत्व में ठेकेदारों ने सबसे पहले चीफ इंजीनियर के कार्यालय में बैठक की। काफी देर चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। इसके बाद ठेकेदार सहायक अभियंता राजपाल यादव से मिले। अतुल दीक्षित ने कहा कि बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे कई ठेकेदार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। निगम अधिकारी बनारस की घटना को दोहराए जाने का इंतजार कर रहे हैं। विपिन त्यागी ने कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं मिलेगा तब तक कोई ठेकेदार निगम का टेंडर नहीं खरीदेगा। साथ ही चल रहे विकास कार्य भी रुकवाए जाएंगे। इस दौरान इन्होंने जेई केके सिंहल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही जेई को निर्माण का कोई ज्ञान न होने की बात कही। ठेकेदारों ने जेई को उनके मूल विभाग ट्रैफिक में ही भेजने का मांग पत्र नगरायुक्त को भेजा। इस संबंध में जेई केके सिंहल का कहना है कि कुछ ठेकेदार उनसे फर्जी बिल बनवाना चाहते हैं। मना करने पर ये लोग भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। हमने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जांच करा ली जाए। उधर जेई के पक्ष में भाजपा पार्षद विपिन जिंदल भी उतर आए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण से नगरायुक्त को फोन पर अवगत कराया। किसी भी कीमत पर जेई का स्थानांतरण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed