फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Allegation of blocking the path to the *chaupal*; complaint lodged with the SDM.

Meerut News: चौपाल का रास्ता बंद करने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

Tue, 25 Aug 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
Allegation of blocking the path to the *chaupal*; complaint lodged with the SDM.
सरधना। कस्बा करनावल में कच्ची चौपाल का रास्ता बंद कर दीवार बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सरधना से शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि कस्बे में एक पुरानी कच्ची चौपाल है, जिसका रास्ता तालाब की ओर बताया गया है। आरोप है कि चौपाल के बराबर में रहने वाले जमील लुहार ने चौपाल के रास्ते को बंद करते हुए अपनी दीवार आगे तक दीवार बना दी है। इससे चौपाल का पुराना रास्ता बाधित हो गया है। कस्बे के लोगों का कहना है कि उक्त कच्ची चौपाल काफी पुरानी है और उसका रास्ता तालाब की ओर से है। स्थानीय लोग भी इस रास्ते के बारे में जानकारी रखते हैं। रास्ता बंद किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मामले की राजस्व विभाग से जांच कराकर मौके की स्थिति स्पष्ट कराने और रास्ता खुलवाने के लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नायब तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed