{"_id":"688695e900e80a4ce305a031","slug":"allahabad-university-alumni-lost-in-old-memories-meerut-news-c-72-1-mct1004-137658-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी यादों में खो गए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी यादों में खो गए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..यूनिवर्सटी के अटल सभागार में इलाहबाद यूनिवर्सटी के पुरातन छात्र सम्मान समारोह का
मेरठ। वर्षों पहले प्रतिष्ठित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई करके निकले पुरातन छात्रों का मिलन रविवार को सीसीएसयू के अटल सभागार में हुआ तो पुराने किस्से निकल आए। ओल्ड स्टुडेंट एल्युमनी (ओएसए) के बैनर तले मेरठ और आसपास में सरकारी सेवाओं में तैनात अधिकारी भी पुरातन छात्र के रूप में पहुंचे और अपने पुराने किस्से फिर से याद किए।
कार्यक्रम में ओएसए का पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मुख्यालय मेरठ में बनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर स्मारिका ‘प्रयाग पाती’ स्मारिका विमोचन किया गया। ओएसए के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पुरातन छात्रा व पंजाब की स्पेशल डीजी शशि प्रभा द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि बदायूं के जिला जज शकील-उर-रहमान ने सभी पुरातन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। संचालन एमडीए व मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की वित्त अधिकारी लक्ष्मी मिश्रा व वरुण खरे ने किया। ओएसए के कोषाध्यक्ष जादूगर वी सम्राट ने कहा कि अगले वर्ष कार्यक्रम को वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा। संगठन को विस्तार देकर एनसीआर में रहने वाले पुरातन छात्रों को इससे जोड़ने का प्रयास किए जा रहे हैं। युवा जादूगर अंकुश व अनुभव ने अपने मैजिक शो से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में कंप्यूटर इंजीनियर प्रवीण बाफना, सीसीएसयू के जूलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रमाकांत, मेरठ के एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र अपने परिवार के साथ पहुंचे। रिटायर्ड आईएएस आरके भटनागर, एलएलआरएम मेरठ के प्रिंसिपल डॉ. आरसी गुप्ता, देवप्रिया ग्रुप मेरठ के एमडी सुरेश गुप्ता, उद्यमी अश्विनी गुप्ता, स्तुति कक्कड़, आरके चतुर्वेदी, पूर्व पीसीएस डीपी श्रीवास्तव आदि शामिल हुए।
महादेवी वर्मा को समर्पित रहा कार्यक्रम
ओएसए का कार्यक्रम इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पुरातन छात्रा रही प्रसिद्ध कवियत्री महादेवी वर्मा को समर्पित रहा। संचालन करते हुए मेरठ के कोषाधिकारी वरुण खरे ने कहा कि महादेवी वर्मा हिंदी साहित्य की प्रमुख स्तंभ रही है। उन्होंने तमाम विधाओं में अपनी रचनाएं कीं महिला विकास के लिए उन्होंने उल्लेखनीय काय्र किया। पहला महिला साहित्य सम्मेलन उन्होंने ही आयोजित कराया।
विज्ञापन
वर्जन
ओएसए का गठन पुरातन छात्रों को एक मंच पर लाने के लिए किया गया है। अब नियमित रूप से ओएसए के कार्यक्रम होंगे और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहने वाले पुरातन छात्रों को जोड़ा जाएगा। मैं 1979 बैच का एल्युमनी हूं।
- प्रो. एके चौबे, सचिव ओएसए व प्रोफेसर जूलोजी विभाग सीसीएसयू
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सभी पुराने व नए बैच से निकले छात्रों को एक मंच पर लाने के लिए ओएसए काम करेगा। मैं 1974 बैच का एल्युमनी हूं। पुराने व नए साथियों से मिलकर अभिभूत हूं।
-गोविंद अग्रवाल, ओएसए अध्यक्ष व रिटायर्ड डीआईजी
इतने वर्षों बाद पुराने साथियों से मिलकर बहुत अच्छा लगता है। हम लोगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है।
-शरद गुप्ता, पुरातन छात्र व उद्यमी।
ओएसए से अपने अन्य साथियों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। भविष्य में भी ओएसए को गतिशील बनाने के प्रयास करते रहेंगे।
-मुकेश कुमार, पुरातन छात्र व उप निदेशक सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय भारत सरकार।